फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: Jio में नंबर पोर्ट करवाने के लिए अब नहीं जाना होगा बाहर, घर बैठे ही आसानी से कर सकते हैं ये काम

Thu, 14 Oct 2021 03:14 PM IST
संकल्प सिंह टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 14 Oct 2021 03:14 PM IST
विज्ञापन
Jio How to port in Jio online know the process here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अक्सर अपने नंबर को पोर्ट करवाने के लिए हमको बाहर के चक्कर काटने पड़ते हैं। इसमें समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। वहीं दूसरी तरफ क्या आपको इस बारे में पता है कि आप घर बैठे ही अपने नंबर को ऑनलाइन पोर्ट करवा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे अपने पुराने नंबर को जियो में ऑनलाइन पोर्ट करवा सकते हैं। जियो अक्सर अपने यूजर्स को लुभाने के लिए कई नए प्लान्स लेकर आता रहता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में ग्राहक उससे जुड़ सकें। आज भारत में जियो की सेवाओं को यूज करने वाले करोड़ों यूजर्स हैं। अपने साथ ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को जोड़ने के लिए जियो कई तरह की सुविधाओं को भी लॉन्च करता है। इसी सिलसिले में आज हम आपको जियो के ऑनलाइन पोर्ट की सुविधा के बारे में बताएंगे, जिसके जरिए आप आसानी से अपने नंबर को जियो में पोर्ट करवा सकते हैं। 

Jio How to port in Jio online know the process here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस प्रोसेस की मदद से आप अपने नंबर को जियो में पोर्ट करवा सकते हैं -

  • सबसे पहले आपको जियो की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • उसके बाद आपको होम पेज पर नीचे की तरफ आना है और पोर्ट टू जियो के ऑप्शन का चयन करना है।
  • अब अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करके जनरेट ओटीपी पर क्लिक करें।
Jio How to port in Jio online know the process here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • कुछ देर बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको दर्ज करके आगे बढ़ना है।
  • आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको पिन कोड के साथ अपना पूरा पता डालकर कंफर्म के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसे करने के बाद नए सिम कार्ड की डिलीवरी रिक्वेस्ट चली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jio How to port in Jio online know the process here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • कुछ समय बाद आपके पास जियो एग्जीक्यूटिव का फोन आएगा, जो नए सिम कार्ड की डिलीवरी के लिए आपसे ऑपइंटमेंट लेगा।
  • इस बीच आपको जियो एग्जीक्यूटिव से  MNP की सुविधा के बारे में पूछना है। इसके बाद आपको एक SMS 1900 पर PORT लिखकर भेजना होगा। थोड़ी देर बाद आपका यूनिक पोर्टिंग कोड जनरेट हो जाएगा।
  • सिम की जब डिलिवरी आपके पास होगी, उस समय आपको ये कोड अपने एड्रेस और आईडी प्रूफ के साथ डिलीवरी एग्जीक्यूटिव को देना होगा। एक निश्चित समय के बाद आपका नंबर जियो में पोर्ट हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed