सरकारी और गैरसरकारी क्षेत्रों में काम करने वाले कई कर्मचारियों का पीएफ का पैसा हर महीना कटता है। प्रोविडेंट फंड के पैसे कर्मचारियों के रिटायरमेंट के बाद काफी काम में आते हैं। अक्सर पीएफ अकाउंट जब हमारा खुलता है, तो उसके साथ हमें एक UAN नंबर भी मिलता है। इस UAN नंबर की सहायता से हम समय समय पर अपने पीएफ बैलेंस को चेक कर सकते हैं। अमूमन जब हमारी सैलरी स्लिप आती है। उसके नीचे भी UAN नंबर का उल्लेख होता है। हालांकि कई बार सैलरी स्लिप खो जाने के बाद या किसी अन्य वजहों से हमारा UAN नंबर खो जाता है। ऐसे में हम अपने पीएफ से जुड़ी जानकारी प्राप्त नहीं कर पाते हैं। ऐसी स्थिति में कई लोग परेशान हो जाते हैं। UAN नंबर खोने के बाद आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे अपने खोए हुए UAN नंबर को दोबारा प्राप्त कर सकते हैं?
{"_id":"6167dd03ea45611d4d62e4bb","slug":"epfo-how-to-find-lost-uan-number-online-know-the-method-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: अगर खो गया है UAN नंबर तो घबराने की जरूरत नहीं है, ऐसे लगाएं पता","category":{"title":"Technology","title_hn":"टेक्नोलॉजी","slug":"technology"}}
काम की बात: अगर खो गया है UAN नंबर तो घबराने की जरूरत नहीं है, ऐसे लगाएं पता
Thu, 14 Oct 2021 02:02 PM IST
संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 14 Oct 2021 02:02 PM IST
विज्ञापन
खोए हुए UAN नंबर का कैसे लगाएं पता
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोए हुए UAN नंबर का कैसे लगाएं पता
- फोटो : Epfo
इन स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने खोए हुए UAN नंबर को दोबारा प्राप्त कर सकते हैं
- UAN नंबर का पता लगाने के लिए आपको सबसे पहले EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट https://epfindia.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
- होम पेज पर सर्विसेज की कैटेगरी शो होगी। उस पर आपको क्लिक करना है।
खोए हुए UAN नंबर का कैसे लगाएं पता
- फोटो : EPFO
- इसे करने के बाद For Employees के ऑप्शन का चयन करें। अब आपको Member UAN/Online Service (OCS/OTCP) पर क्लिक करना है।
- इसके बाद Know your UAN के ऑप्शन का चयन करें।
- इसे करने के बाद आपको अपनी जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी है। अपनी जानकारी फिल करने के बाद आपको कैप्चा कोड बॉक्स में डालना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
खोए हुए UAN नंबर का कैसे लगाएं पता
- फोटो : EPFO
- स्क्रीन पर Get Authorization Pin का ऑप्शन शो होगा, उस पर क्लिक करें। थोड़ी ही देर बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
- आपको उस ओटीपी को बॉक्स में फिल करना है।
विज्ञापन
खोए हुए UAN नंबर का कैसे लगाएं पता
- फोटो : EPFO
- ओटीपी दर्ज करने के बाद आपकी स्क्रीन पर Your UAN and UAN Status Sent to Your Registered Mobile Number शो होगा।
- कुछ ही देर बाद आपका UAN नंबर आपके मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।