फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: फोन चोरी होने के बाद ऐसे करें अपने पेटीएम अकाउंट को ब्लॉक, नहीं तो उठाना पड़ सकता है बड़ा नुकसान

Thu, 14 Oct 2021 10:32 AM IST
संकल्प सिंह टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 14 Oct 2021 10:32 AM IST
विज्ञापन
Paytm How to block paytm account after missing the phone know the process
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

फोन चोरी होने की घटना आज कल एक आम बात हो गई है। रोजाना हजारों की संख्या में फोन चोरी हो रहे हैं। आज के इस डिजिटल दौर में हमारे फोन में कई तरह के पेमेंट एप्स होते हैं। फोन चोरी होने की स्थिति में इनका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में आपके फोन चोरी होने के साथ-साथ बैंक अकाउंट भी खाली होने का खतरा बढ़ जाता है। भारत में अब तक ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें इस तरह की घटनाओं को दर्ज किया गया है। इस वजह से आज के आधुनिक दौर में इंसान को हर एक स्तर पर सजग रहने की जरूरत है, नहीं तो कब क्या हो जाए कुछ पता नहीं होता। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे फोन चोरी होने के बाद अपने पेटीएम अकाउंट को ब्लॉक कर सकते हैं।

Paytm How to block paytm account after missing the phone know the process
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इन स्टेप्स को फॉलो करके आप फोन चोरी होने के बाद अपना पेटीएम अकाउंट ब्लॉक कर सकते हैं -

  • फोन चोरी होने के बाद आपको बिना देरी किए हुए पेटीएम पेमेंट बैंक के कस्टमर केयर नंबर 01204456456 पर कॉल करना है। 
  • अब आपको अपनी भाषा का चयन करना है। 
  • उसके बाद फोन खो जाने या पेटीएम अकाउंट को  ब्लॉक करने के ऑप्शन का चयन करें। 
Paytm How to block paytm account after missing the phone know the process
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • इसे करने के बाद आपका जो फोन खोया है उसका मोबाइल नंबर एंटर करें।
  • अब आपको डिवाइस से लॉग आउट के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
  • इसे करने के बाद आपको पेटीएम की वेबसाइट पर विजिट करना है और वहां पर 24*7 के हेल्प ऑप्शन को सेलेक्ट करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Paytm How to block paytm account after missing the phone know the process
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
  • अब आपको रिपोर्ट ए फ्रॉड को सेलेक्ट करके किसी एक कैटेगरी पर क्लिक करना है।
  • इसे करने के बाद आपको Any issue के ऑप्शन पर क्लिक करके नीचे मैसेज अस के बटन को सेलेक्ट करें। 
विज्ञापन
Paytm How to block paytm account after missing the phone know the process
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • अब आपको अपनी ट्रांजेक्शन का कोई भी एक ईमेल या  डेबिट कार्ड का स्टेटमेंट अकाउंट के मालिक होने के सबूत के रूप में देना है।
  • इस प्रोसेस को सफलतापूर्वक करने के बाद पेटीएम आपके अकाउंट को ब्लॉक कर देगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed