फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: व्हाट्सएप पर ऐसे डाउनलोड करें कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट, ये रहा प्रोसेस

Wed, 13 Oct 2021 05:40 PM IST
संकल्प सिंह टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 13 Oct 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
Ministry of health How to download Covid Vaccination certificate on Whatsapp this is the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amarujala

क्या आपको पता है कि आप व्हाट्सएप पर भी अपने कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को डाउनलोड कर सकते हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे अपने व्हाट्सएप अकाउंट पर कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को डाउनलोड कर सकते हैं। कोरोना महामारी के कारण एक समय जो अर्थव्यवस्था जम चुकी थी। वह अब धीरे धीरे पटरी पर आ रही है। ऐसे में कई लोग दोबारा अपने रोजगार और बाकी गतिविधियों में संलग्न हो रहे हैं। हालांकि कई जगहों और संस्थानों में प्रवेश के लिए कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की मांग की जा रही है। ऐसे में कोविन एप पर लॉग इन करके वैक्सीनेशन के सर्टिफिकेट को डाउनलोड करना थोड़ा जटिल हो जाता है। वहीं दूसरी तरफ व्हाट्सएप के जरिए वैक्सीन के सर्टिफिकेट को फोन में डाउनलोड करना काफी आसान है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे अपने कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को व्हाट्सएप अकाउंट पर डाउनलोड कर सकते हैं?

Ministry of health How to download Covid Vaccination certificate on Whatsapp this is the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ऐसे करें अपने व्हाट्सएप अकाउंट पर कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को डाउनलोड

  • अपने व्हाट्सएप पर कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को डाउनलोड करने के लिए आपको इस नंबर (9013151515) को अपने फोन में सेव करना होगा। ये मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ द्वारा जारी किया गया नंबर है।
  • सेव करने के बाद आपको अपने व्हाट्सएप पर इस नंबर को खोलना है। 
  • उसके बाद Covid-19 certificate टाइप करने के बाद सेंड कर दें। 
Ministry of health How to download Covid Vaccination certificate on Whatsapp this is the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • थोड़ी देर बाद एक ओटीपी जनरेट होगा। 
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को मैसेज बॉक्स में दर्ज करके सेंड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ministry of health How to download Covid Vaccination certificate on Whatsapp this is the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • कुछ समय बाद आपके पास एक मैसेज आएगा, जिसमें आपसे कहा जाएगा कि वैक्सीन सर्टिफिकेट को डाउनलोड करने के लिए 1 टाइप करें।
  • जैसे ही आप 1 टाइप करके सेंड करेंगे, मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ द्वारा आपके व्हाट्सएप अकाउंट पर कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को सेंड कर दिया जाएगा।
  • सर्टिफिकेट को डाउनलोड करके आप उसे देख सकते हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed