फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   samsung galaxy book 6 launched price specifications galaxy ai features

गैलेक्सी बुक 6: सैमसंग का नया लैपटॉप हुआ लॉन्च, 25 घंटे की बैटरी बैकअप, जानें कीमत और खूबियां

Tue, 01 Sep 2026 11:37 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 01 Sep 2026 11:37 PM IST
सार

टेक दिग्गज Samsung ने अपने नए लैपटॉप Galaxy Book 6 को दमदार फीचर्स और Galaxy AI सपोर्ट के साथ अमेरिका में पेश कर दिया है। 25 घंटे की बैटरी और Intel Core 5 प्रोसेसर वाला यह स्लिम लैपटॉप रोजमर्रा के काम और मल्टीटास्किंग को बेहद आसान बनाएगा।

विज्ञापन
samsung galaxy book 6 launched price specifications galaxy ai features
सैमसंग गैलेक्सी बुक 6 - फोटो : सैमसंग

विस्तार

अगर आप एक ऐसा लैपटॉप तलाश रहे हैं जो दिनभर बिना चार्जर के चले और स्मार्ट एआई फीचर्स से आपके काम को चुटकियों में निपटा दे, तो Samsung ने आपकी यह तलाश पूरी कर दी है। दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी ने अपनी लोकप्रिय लैपटॉप सीरीज का विस्तार करते हुए नया Samsung Galaxy Book 6 आधिकारिक तौर पर अमेरिका के बाजार में उतार दिया है। आकर्षक डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ का यह कॉम्बो खासतौर पर ऑफिस प्रोफेशनल्स और कॉलेज स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
विज्ञापन


वेरिएंट्स और कीमत
Samsung Galaxy Book 6 के बेस वेरिएंट (8GB RAM + 256GB स्टोरेज) की शुरुआती कीमत 799 डॉलर (लगभग 75,800 रुपये) रखी गई है। ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए कंपनी ने इसे 16GB RAM के साथ 512GB और 1TB तक के स्टोरेज विकल्पों में भी पेश किया है। लैपटॉप को दो प्रीमियम शेड्स— वायलेट सिल्वर (Violet Silver) और ग्रे (Gray) में खरीदा जा सकेगा।
विज्ञापन


शार्प डिस्प्ले और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग
इस लैपटॉप में 14-इंच का WUXGA (1,920 x 1,200 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 16:10 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 350 निट्स है। डिस्प्ले पर खास एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग दी गई है, जिससे तेज रोशनी या धूप में काम करते समय स्क्रीन पर चमक (ग्लेयर) नहीं पड़ती और आंखों पर दबाव कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Intel Core 5 प्रोसेसर और Galaxy AI की ताकत
परफॉर्मेंस के मामले में Galaxy Book 6 काफी सक्षम है। इसमें अधिकतम Intel Core 5 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है, जो 15 TOPS क्षमता वाले NPU (न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट) से लैस है। यह डेडिकेटेड एआई चिपसेट लैपटॉप में Galaxy AI टूल्स को स्मूद तरीके से रन करता है। डिवाइस Windows 11 Home या Pro वर्जन पर काम करता है और गैलेक्सी इकोसिस्टम के अन्य डिवाइसेज के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाता है।


25 घंटे का बैटरी बैकअप और कनेक्टिविटी
इस लैपटॉप की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी शानदार बैटरी है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 25 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन मीटिंग्स के लिए इसमें 1080p Full-HD वीडियो रिकॉर्डिंग वाला 2-मेगापिक्सल वेबकैम, डुअल डिजिटल माइक्रोफोन और Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो USB Type-C पोर्ट, एक USB Type-A पोर्ट, 4K आउटपुट सपोर्ट करने वाला HDMI 1.4 पोर्ट, हेडफोन जैक, Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.4 जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed