सोशल मीडिया ने हमारे समाज को एक वर्चुअल रूप दिया है। इसके आने के बाद से लोग डिजिटल रूप से एक साथ जुड़ गए हैं। आज बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ बीते कुछ सालों में इंस्टाग्राम का क्रेज युवाओं के बीच काफी तेजी से बढ़ा है। भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के लगभग सभी देशों में करोड़ों यूजर्स इंस्टाग्राम का इस्तेमाल कर रहे हैं। आज बड़ी मात्रा में यूजर्स अपनी जिंदगी के खास पलों को इस प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हैं। इंस्टाग्राम के ऐसे कई फीचर्स हैं, जो यूजर्स को काफी पसंद आते हैं। उन्हीं में से एक फीचर है स्टोरी शेयरिंग का। आज बड़े पैमाने पर लोग इस प्लेटफॉर्म पर अपने खास पलों की स्टोरी को शेयर करते हैं। हालांकि, किसी व्यक्ति की स्टोरी को जब भी आप क्लिक करके देखते हैं, तो संबंधित व्यक्ति को इस बारे में पता चल जाता है। वहीं अगर आप चुपके से यूजर को बिना बताए उसकी इंस्टा स्टोरी को देखना पसंद करते हैं, तो इसे आप एक खास ट्रिक की मदद से कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस ट्रिक के बारे में विस्तार से -
Instagram Tips and Tricks: अब बिना शो हुए चुपके से देख सकेंगे दोस्तों की इंस्टा स्टोरी, बस फॉलो करनी होगी ये ट्रिक
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 31 Dec 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन