सब्सक्राइब करें

Vi: बस एक रीचार्ज और 365 दिनों तक छुट्टी! नेशनल हो या रोमिंग, अब अलग-अलग पैक की नो-झंझट

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Mon, 04 May 2026 06:17 PM IST
सार

Vi New Recharge Plan: बार-बार रिचार्ज और अलग-अलग इंटरनेशनल पैक्स की झंझट अब खत्म होने वाली है। Vodafone Idea (Vi) ने ऐसा प्लान लॉन्च किया है, जो एक साल तक आपको भारत और विदेश, दोनों जगह कनेक्टेड रख सकता है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए खास है जो काम या घूमने के सिलसिले में अक्सर विदेश जाते हैं।

विज्ञापन
vi 4997 hybrid plan 365 days international roaming benefits hindi
VI ने लॉन्च किया नया ईयरली पैक - फोटो : एआई जनरेटेड
टेलीकॉम सेक्टर में ग्राहकों को लुभाने के लिए वोडाफोन आइडिया (Vi) ने एक बेहद खास 4,997 रुपये का नया हाइब्रिड प्रीपेड पैक लॉन्च किया है। यह पैक उन लोगों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जो भारत के साथ-साथ विदेशों में भी लगातार सफर करते हैं। 


वीआई का यह कदम असल में भारती एयरटेल के 'ग्लोबल आईआर पैक' की तर्ज पर उठाया गया है, जिसे इंडस्ट्री में अपनी तरह की पहली पेशकश माना गया था। एयरटेल ने हाल ही में अपने इस पैक की कीमत 4,000 रुपये से बढ़ाकर 4,999 रुपये कर दी थी, और अब वीआई ने भी लगभग उसी कीमत पर अपना यह इंटीग्रेटेड प्लान बाजार में उतार दिया है।
Trending Videos
vi 4997 hybrid plan 365 days international roaming benefits hindi
एक रिचार्ज और सालभर की छुट्टी - फोटो : VI
एक रिचार्ज और सालभर की छुट्टी
  • इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी हाइब्रिड नेचर है। इस इंटीग्रेटेड अप्रोच का सीधा सा मतलब यह है कि अब प्रीपेड यूजर्स को अपने फोन में लोकल सर्विस और इंटरनेशनल रोमिंग के लिए अलग-अलग रिचार्ज कराने की कोई जरूरत नहीं होगी।
  • पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी वाले इस अकेले पैक में आपको घरेलू टेलीकॉम फायदों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय उपयोग के लाभ भी एक साथ मिल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
vi 4997 hybrid plan 365 days international roaming benefits hindi
भारत में मिलेंगे ये शानदार फायदे - फोटो : Adobe Stock
भारत में मिलेंगे ये शानदार फायदे
अगर हम इस पैक के घरेलू फायदों की बात करें, तो यह एक आम यूजर की सभी जरूरतों को पूरा करता है। भारत के भीतर इस प्लान में ग्राहकों को हर दिन 1.5GB हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा दिया जाता है। डेटा के अलावा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा और रोजाना 100 एसएमएस भी मुफ्त मिलते हैं।
vi 4997 hybrid plan 365 days international roaming benefits hindi
इंटरनेशनल कॉल और डेटा में क्या फायदे? - फोटो : Adobe Stock
इंटरनेशनल कॉल और डेटा में क्या फायदे?
  • विदेश में इस्तेमाल के लिए यह प्लान दो अलग-अलग देशों के सेट में फायदे देता है। सेट-1 में शामिल 59 देशों में यूजर्स को 100 मिनट की आउटगोइंग कॉलिंग (लोकल और भारत दोनों) और इनकमिंग कॉल्स मिलती हैं। वहीं सेट-2 के 65 देशों में 50 मिनट की आउटगोइंग कॉलिंग और इनकमिंग कॉल्स का लाभ मिलता है।
  • यूएई के लिए अलग से 25 मिनट इनकमिंग और आउटगोइंग कॉलिंग दी गई है, लेकिन इसमें डेटा शामिल नहीं है।

इंटरनेशनल डेटा की बात करें तो सेट-1 देशों में 5GB और सेट-2 देशों में 1GB डेटा मिलता है। इसके बाद यूजर्स को 10 रुपये प्रति MB के हिसाब से चार्ज देना होगा। कॉलिंग लिमिट खत्म होने पर कॉल्स 10 रुपये प्रति मिनट और SMS भेजने पर 15 रुपये प्रति मैसेज का चार्ज लगेगा।
विज्ञापन
vi 4997 hybrid plan 365 days international roaming benefits hindi
प्रतिदिन 14 रुपये से भी कम खर्च - फोटो : AI
प्रतिदिन 14 रुपये से भी कम खर्च
  • ₹4,997 की कीमत वाला यह प्लान करीब ₹13.69 प्रतिदिन के हिसाब से पड़ता है, जो इसके फीचर्स को देखते हुए काफी संतुलित माना जा सकता है।
  • कुल मिलाकर, Vi का यह नया हाइब्रिड प्लान उन यूजर्स के लिए एक ऑल-इन-वन सॉल्यूशन बनकर सामने आया है, जो देश और विदेश दोनों जगह बिना रुकावट कनेक्टिविटी चाहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed