तत्काल टिकट को बुक करना काफी मुश्किल भरा काम है। अक्सर लोग तत्काल टिकट को बुक करने के लिए समय से पहले ही डिवाइस पर लॉगिन कर लेते हैं। इतना सब करने के बाद भी कई मर्तबा उनका टिकट बुक नहीं हो पाता है। ऐसे में उन लोगों को घर या किसी अन्य स्थान पर जाने के लिए दूसरे विकल्पों की तलाश करनी पड़ती है। अगर आप भी तत्काल टिकट बुकिंग की समस्या से परेशान हैं और आपका टिकट बुक नहीं हो पाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं, जिसे फॉलो करने के बाद आपका टिकट चुटकियां बजाते ही बुक हो जाएगा। इस ट्रिक की मदद से तत्काल टिकट को बुक करते समय आपको किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। ये काफी आसान प्रोसेस है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं कि कैसे आप फटाफट तत्काल टिकट को बुक कर सकते हैं?
{"_id":"616a8ee5895a7e055409aeae","slug":"irctc-how-to-book-fast-tatkal-ticket-on-mobile-know-the-method-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: तत्काल टिकट को बुक करने में अब नहीं लगेगा समय, इस ट्रिक की मदद से फटाफट हो जाएगा आपका टिकट बुक","category":{"title":"Technology","title_hn":"टेक्नोलॉजी","slug":"technology"}}
काम की बात: तत्काल टिकट को बुक करने में अब नहीं लगेगा समय, इस ट्रिक की मदद से फटाफट हो जाएगा आपका टिकट बुक
Sat, 16 Oct 2021 02:36 PM IST
संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 16 Oct 2021 02:36 PM IST
विज्ञापन
How to book fast tatkal ticket on mobile
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
How to book fast tatkal ticket on mobile
- फोटो : iStock
इन स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने तत्काल ट्रेन टिकट को तेजी से बुक कर सकते हैं
- तत्काल टिकट को बुक करने के लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में लॉगिन आई डी और पासवर्ड को सेव करके रखना होगा। इससे आपको टिकट को बुक करते समय बार-बार आईडी और पासवर्ड डालने की जरूरत नहीं होगी। आप केवल कैप्चा कोड भरकर सीधे लॉगिन कर सकेंगे।
- तत्काल टिकट की बुकिंग जैसे ही स्टार्ट होगी। उस समय प्लान माई जर्नी में जाकर आपको सोर्स और डेस्टिनेशन स्टेशन डालना है।
- आप पहले से इस बात को निश्चित कर लें कि आपको किस क्लास में सफर करना है।
How to book fast tatkal ticket on mobile
- फोटो : पीटीआई
- ट्रेन क्लास के चयन के बाद आपके समक्ष सीट अवेलेबिलिटी के बारे में जानकारी आ जाएगी।
- अब आपको बिना देर किए उस पर क्लिक करना है।
- इसे करने के बाद अपको अपना यात्रा विवरण भरना होगा। यात्रा डिटेल्स को डालते वक्त आपके भीतर जरा सी भी कंफ्यूजन नहीं होनी चाहिए। इससे आपके टिकट को बुक करने में अधिक समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to book fast tatkal ticket on mobile
- फोटो : Indian railway
- यात्रा डिटेल्स को दर्ज करने के बाद आपको सीधे पेमेंट पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
- यहां अपने पेमेंट मोड को सेलेक्ट करें। कोशिश करें कि पेमेंट मोड में यूपीआई का चयन किया जाए।
विज्ञापन
How to book fast tatkal ticket on mobile
- फोटो : Indian railway
- क्योंकि नेट बैंकिंग की यूजर आईडी और पासवर्ड को डालने में अधिक समय लगता है। वहीं यूपीआई से आप बिना देरी के पेमेंट कर सकते हैं।
- पेमेंट करने के बाद आपकी टिकट कंफर्म हो जाएगी। इसके बाद आईआरसीटीसी द्वारा सीट नंबर और कोच नंबर को आपके पास भेज दिया जाएगा।