{"_id":"6a1aaffd28795f233307dbca","slug":"ac-blast-why-acs-exploding-summer-never-ignore-these-warning-signs-2026-05-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AC Blast: बार-बार बंद होना या जलने की गंध? AC ब्लास्ट होने से पहले मिलते हैं ये संकेत, भूलकर भी न करें अंदेखा","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
AC Blast: बार-बार बंद होना या जलने की गंध? AC ब्लास्ट होने से पहले मिलते हैं ये संकेत, भूलकर भी न करें अंदेखा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sat, 30 May 2026 03:29 PM IST
सार
AC Blast Incident Delhi Hauz Khas: देशभर में बढ़ते एसी ब्लास्ट के मामलों ने एयर कंडीशनर की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। एक्सपर्ट के मुताबिक भीषण गर्मी, ओवरलोडिंग, खराब वायरिंग, वोल्टेज में उतार-चढ़ाव और रेफ्रिजरेंट गैस लीकेज जैसी कई वजहें इन हादसाें काे हवा देती हैं। आइए जानते हैं कि एसी ब्लास्ट या गैस लीकेज से पहले कौन-कौन से चेतावनी संकेत मिलते हैं, जिन्हें समय रहते पहचानकर बड़े हादसे से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 11
एसी ब्लास्ट के शुरुआती संकेत
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Delhi Fire Service Electrical Short Circuit: दक्षिण दिल्ली के हौज खास इलाके में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी धनेंद्र कुमार की एसी ब्लास्ट से मौत के बाद राजधानी समेत अन्य जगहों पर भी एसी की सुरक्षा को लेकर नई बहस छिड़ गई हे। चिलचिलाती गर्मी में जहां एक ओर एसी लोगों को राहत दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ये उनकी जान के लिए काल भी बन रहे हैं। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि कुछ सामान्य सावधानियां अपनाकर ऐसे हादसों से काफी हद तक बचा जा सकता है।
दिल्ली में बिजली से जुड़ी आग की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं?
दिल्ली अग्निशमन सेवा के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी में होने वाली करीब 60 प्रतिशत आग की घटनाएं बिजली संबंधी खराबियों से होने की बात सामने आई है। इनमें शॉर्ट सर्किट, ओवरलोडिंग, ओवरहीटिंग, खराब वायरिंग और कम क्वालिटी वाले इलेक्ट्रिकल उपकरण प्रमुख कारण हैं। गर्मियों में बिजली की मांग बढ़ने के साथ इन जोखिमों में भी तेजी से वृद्धि होती है।
2 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
एसी ब्लास्ट का खतरा आखिर क्यों बढ़ जाता है?
तकनीकी एक्सपर्ट्स का मानना है कि कई घंटों तक लगातार एसी चलाने से उसका कंप्रेसर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक हिस्सों पर अत्यधिक दबाव पड़ता है। ऐसे में अगर मशीन को ठंडा होने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया जाए, तो अंदर का तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है। फिर यही आग लगने और विस्फोट जैसी घटनाओं की वजह बनती है।
Trending Videos
3 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
वोल्टेज में उतार-चढ़ाव भी बन सकता है बड़ा कारण
गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढ़ने से कई इलाकों में वोल्टेज घटने-बढ़ने की समस्या भी बढ़ जाती है। जिसका सीधा असर एसी के संवेदनशील इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स पर पड़ता है। अगर एमसीबी खराब हो या वायरिंग ढीली हो, तो सुरक्षा तंत्र पूरी तरह विफल हो सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
एसी ब्लास्ट के शुरुआती संकेत
- फोटो : एआई जनरेटेड
रेफ्रिजरेंट गैस लीकेज कितना खतरनाक है?
एक्सपर्ट्स के अनुसार रेफ्रिजरेंट गैस लीकेज भी एसी में आग लगने का एक बड़ी वजह मानी जाती है। जब गैस लीक होती है, तो एसी की कूलिंग क्षमता कम हो जाती है। मशीन अधिक दबाव में काम करने लगती है। इसके कारण सिस्टम का तापमान तेजी से बढ़ सकता है। गैस लीकेज के कुछ सामान्य संकेत हैं जैसे फुसफुसाहट जैसी आवाज आना। कूलिंग कम हो जाना, वेंट से गर्म हवा निकलना और कूलिंग कॉइल पर बर्फ जमना। ऐसे संकेत दिखाई देने पर तुरंत टेक्निशियन से जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 11
एसी ब्लास्ट के शुरुआती संकेत
- फोटो : एआई जनरेटेड
गंदे एयर फिल्टर भी बढ़ाते हैं जोखिम
कई लोग एसी की नियमित सफाई और सर्विसिंग को नजरअंदाज कर देते हैं। गंदे एयर फिल्टर एयरफ्लो को रोक देते हैं, जिससे मशीन के अंदर गर्मी जमा होने लगती है। इसका नतीजा ये निकलता है कि कंप्रेसर और अन्य हिस्सों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और खराबी या आग का खतरा बढ़ जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।