सब्सक्राइब करें

खुशखबर ! अब Flipkart एप पर Free में देख सकेंगे वीडियो, फिल्म और वेब सीरीज

टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Tue, 06 Aug 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
Flipkart to launch Free Movies, Videos Streaming on Its App all you need to know about
flipkart

ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट जल्द ही अपने ग्राहकों को एप पर ऑन डिमांड वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा देने वाली है। खास बात यह है कि फ्लिपकार्ट की वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा पूरी तरह से फ्री होगी। ऐसे में फ्लिपकार्ट का कड़ा मुकाबला अमेजन प्राइम वीडियो और हॉटस्टार से होने वाला है। 

Trending Videos
Flipkart to launch Free Movies, Videos Streaming on Its App all you need to know about
video streaming demo - फोटो : The Japan Times

फ्लिपकार्ट की इस सेवा का फायदा कंपनी के भारत में 16 करोड़ ग्राहकों को होगा। इसकी जानकारी कंपनी ने सोमवार को एक बयान में दी। इस सेवा पर कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि ग्राहकों को ऑनलाइन लाने में वीडियो, इंटरनेट और मनोरंजन की अहम भूमिका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Flipkart to launch Free Movies, Videos Streaming on Its App all you need to know about
flipkart amazon prime - फोटो : Entrackr

उन्होंने आगे कहा कि फ्लिपकार्ट का मुकाबला अमेजन प्राइम वीडियो से होगा जो कि एक शुल्क आधारित सेवा है, जबकि फ्लिपकार्ट की वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा पूरी तरह से फ्री होगी। अगली स्लाइड में जानें फ्लिपकार्ट एप पर क्या-क्या देख सकेंगे।

Flipkart to launch Free Movies, Videos Streaming on Its App all you need to know about
flipkart video streaming - फोटो : Entrackr

फ्लिपकार्ट की वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा के तहत ग्राहक फिल्म, शॉर्ट वीडियो और वेब सीरीज देख सकेंगे, हालांकि यह सेवा सिर्फ एप पर ही मिलेगी। लैपटॉप या कंप्यूटर के यूजर्स इसका आनंद नहीं ले पाएंगे। वहीं कंपनी ने ऑरिजिनल कंटेंट के लिए किसी पार्टनर के साथ पार्टनरशिप की जानकारी अभी नहीं दी है।

विज्ञापन
Flipkart to launch Free Movies, Videos Streaming on Its App all you need to know about
flipkart - फोटो : play store

कंपनी के एक बयान के मुताबिक फ्लिपकार्ट की वीडियो स्ट्रीमिंग की सेवा की टेस्टिंग फिलहाल कंपनी के कुल ग्राहकों के एक फीसदी संख्या पर हो रही है, लेकिन अगले 20 दिनों में इसे सभी ग्राहकों के लिए जारी कर दिया जाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News APP अपने मोबाइल पर।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed