फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Google Photos: गूगल फोटोज में आ गया नया फीचर, इस तरह से कर सकते हैं इस्तेमाल

Thu, 19 Sep 2024 01:21 PM IST
अमित कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Thu, 19 Sep 2024 01:21 PM IST
विज्ञापन
google photos gets image flipping feature know the full details
Google Photos - फोटो : Adobe Stock

स्मार्टफोन में गूगल फोटोज का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल, गूगल फोटोज के जिस फीचर का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, आखिरकार वो फीचर गूगल ने रोलआउट कर दिया है। गूगल फोटोज के 'इमेज फ्लिपिंग' फीचर के जरिए यूजर्स को काफी फायदा हो सकता है। इस नए टूल के जरिए यूजर्स आसानी से और जल्दी अपनी फोटो मिरर की तरह होरिजॉन्टिली कर पाएंगे।

गूगल फोटोज इमेज फ्लिपिंग फीचर

google photos gets image flipping feature know the full details
Google Photos - फोटो : Adobe Stock

गूगल फोटोज इमेज फ्लिपिंग फीचर के आने के बाद यूजर्स को पहले की तरह थर्ड पार्टी एप की मदद नहीं लेनी होगी। गूगल फोटोज में इमेज फ्लिपिंग फीचर एडिटिंग टूल में एक एक शानदार कदम और बढ़िया फीचर साबित हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूजर्स इस फीचर की मदद से अपनी फोटो को बेहतर तरीके से एन्हांस और कस्टमाइज कर पाएंगे। 

इमेज फ्लिपिंग फीचर का ऐसे करें इस्तेमाल

google photos gets image flipping feature know the full details
Google Photos - फोटो : Adobe Stock
  • गूगल फोटोज के नए फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले डिवाइस में गूगल फोटोज एप खोलना होगा।
  • इसके बाद जिस फोटो पर इस फीचर को यूज करना चाहते हैं, उसे खोलें। 
  • ऐसा करने के बाद फोटो के ऊपर एडिट का बटन होगा, उस पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद क्रॉप टूल के विकल्प में फ्लिप का ऑप्शन मिलेग। 
  • उस विक्लप पर क्लिक करें और फिर इमेज मिरर की तरह होरिजॉन्टिली हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल फोटोज में रोलआउट हुआ नया फीचर

google photos gets image flipping feature know the full details
Google Photos - फोटो : FREEPIK

गूगल फोटोज का नया फीचर सभी यूजर्स के लिए रोलआउट हो चुका है। इस फीचर की वजह से प्रोफेशनल फोटोग्राफर को काफी फायदा हो सकता है। साथ ही सामान्य फोटो के लिए भी इस फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है। उधर, आपको जानकारी के लिए बता दें कि गूगल ने इस साल मई में आस्क फोटो फीचर को पेश किया था। ऐसे में अब इस फीचर को अमेरिका के एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है। गूगल फोटोज के इस फीचर के जरिए भी लोगों को काफी लाभ हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed