{"_id":"66e9333a63e943c3290cb06b","slug":"google-useful-apps-make-user-work-easy-benefits-2024-09-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Google: स्मार्टफोन में जरूर होने चाहिए गूगल के ये पांच एप्स, फिर आसान हो जाएगा काम","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
Google: स्मार्टफोन में जरूर होने चाहिए गूगल के ये पांच एप्स, फिर आसान हो जाएगा काम
अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो इनबिल्ट तौर पर गूगल के कई सारे मोबाइल एप्स मौजूद होंगे। स्मार्टफोन में मौजूद ये एप्स रोजाना के कई कामों को बेहद ही आसान बना देते हैं। अगर आप भी अपने काम को आसान बनाना चाहते हैं तो इन फोन में इन एप्स का इस्तेमाल जरूर करें। हो सकता है कि आप इन एप्स को यूज भी करते हों, अगर नहीं करते हैं तो इस खबर से आपको काफी अच्छी जानकारी मिल सकती है।
गूगल असिस्टेंस
2 of 6
Google
- फोटो : Adobe Stock
फोन में गूगल असिस्टेंस एप भी होना चाहिए। इस एप की मदद से लोगों को कई सारे काम करने में टाइपिंग करने की जरूरत नहीं पड़ती है। गूगल की यह सर्विस यूजर्स को वॉयस कमांड यानी बोलकर काम करवाने की सुविधा देती है। गूगल इस एप में लगातार सुधार कर रहा है, ऐसे में यह एप काफी काम का हो सकता है।
गूगल ट्रांसलेट
3 of 6
Google
- फोटो : Adobe Stock
गूगल ट्रांसलेट एक बढ़िया एप है। इस एप की मदद से भाषा से संबंधित आने वाली परेशानी को कुछ ही मिनटों में दूर किया जा सकता है। अगर आप इस एप का इस्तेमाल करते हैं तो किसी भी भाषा को आसानी से दूसरी भाषा में अनुवाद कर सकते हैं। इसमें काफी बढ़िया सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गूगल मैप्स
4 of 6
Google
- फोटो : Adobe Stock
मोबाइल फोन में अधिकतर लोग गूगल मैप्स एप का इस्तेमाल करते हैं। गूगल मैप्स में किसी भी जगह को आसानी से नेविगेट कर सकते हैं। अगर आप किसी अनजान शहर या रास्ते से गुजर रहे हैं तो इस एप की मदद से आसपास की जगहों के बारे में जान सकते हैं। गूगल के इस एप में ऑफलाइन मोड में भी मैप डाउनलोड करने का विकल्प मिलता है।
विज्ञापन
गूगल फोटोज
5 of 6
Google
- फोटो : Adobe Stock
अगर स्मार्टफोन में गूगल फोटोज एप है तो फिर आसानी से अपनी फोटो को स्टोर कर सकते हैं। इस एप में लोग बिना किसी चिंता के अपनी अनमोल फोटो को रख सकते हैं। गूगल के इस एप में वीडियो भी सेव की जा सकती है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से काम आसान हो जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।