फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Instagram: इंस्टाग्राम पर क्रिएटिव पोस्ट बनाने में काम आएंगे टेक्स्ट और स्टिकर, इस तरह से कर सकते हैं इस्तेमाल

Thu, 12 Sep 2024 11:45 AM IST
अमित कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Thu, 12 Sep 2024 11:45 AM IST
विज्ञापन
how to add text and stickers to photos on instagram
Instagram - फोटो : FREEPIK

देश में इंस्टाग्राम काफी तेजी से बढ़ता हुआ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर काफी सारे लोग रील्स और पोस्ट अपलोड करते हैं। इंस्टाग्राम की बढती लोकप्रियता की वजह से मेटा इसे लगातार बेहतर बनाने का काम कर रहा है। ऐसे में अगर आप इंस्टाग्राम पर फोटो के ऊपर टेक्स्ट और स्टिकर लगाना चाहते हैं तो यहां से आपको मदद मिल सकती है। इस ट्रिक से आपकी पोस्ट पर्सनलाइज्ड हो जाएगी। साथ ही फोटो के ऊपर कई सारे फनी स्टिकर्स लगाकर अपनी पोस्ट को अलग बनाया जा सकता है। इंस्टाग्राम ने यूजर्स को अपनी पोस्ट को क्रिएटिव बनाने का शानदार विकल्प दिया है तो चलिए आगे जानते हैं कि क्या इसकी प्रक्रिया। 

इंस्टाग्राम में फोटो पर टेक्स्ट जोड़ने का प्रोसेस

how to add text and stickers to photos on instagram
Instagram - फोटो : FREEPIK
  • सबसे पहले इंस्टाग्राम एप खोलें, फिर जिस फोटो पर टेक्स्ट लगाना चाहते हैं, उसे चुनें।
  • इसके बाद 'Aa'  बटन को तलाशना होगा, जोकि स्क्रीन के सबसे ऊपर दिया गया होगा। 
  • ऐसा करने के बाद फॉन्ट, साइज, कलर और टेक्स्ट अलाइमेंट को अपने हिसाब से सेलेक्ट कर सकते हैं। 
  • इसके बाद ड्रैग एंड ड्रॉप का चुनाव करके फोटो पर अपनी पसंद की जगह पर टेक्स्ट को सेट करें। 

इंस्टाग्राम में फोटो पर स्टिकर जोड़ने का तरीका

how to add text and stickers to photos on instagram
Instagram - फोटो : FREEPIK
  • इंस्टाग्राम की स्क्रीन के सबसे ऊपर स्टिकर्स के विकल्प पर क्लिक करें। 
  • स्टिकर्स के लिए कई सारी कैटेगरी मिलेगी, जिसमें से आप अपने हिसाब से किसी को भी सेलेक्ट कर सकते हैं। 
  • इसके बाद स्टिकर की लोकेशन को अपने हिसाब से सेलेक्ट कर सकते हैं। साथ ही उसका साइज और रोटेट भी कर सकते हैं। 
  • इतना ही नहीं, फोटो पर एक से ज्यादा स्टिकर भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से पोस्ट बेहतर हो सकती है। 

इंस्टाग्राम पोस्ट पर स्टिकर्स और टेक्स्ट की मदद से पोस्ट को काफी आकर्षक बनाया जा सकता ह। अगर आप पोस्ट को क्रिएटिव करना चाहते हैं तो इन ट्रिक्स का सहारा ले सकते हैं। ऐसा करके पोस्ट पर व्यूज और लाइक भी बढ़ाएं जा सकते हैं। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed