{"_id":"66e0585fa617af1dda0919f7","slug":"these-ways-to-grow-your-youtube-channel-know-the-details-2024-09-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"YouTube: यूट्यूब चैनल को आगे बढ़ाने में काम आएंगे ये टिप्स, सब्सक्राइबर के साथ व्यूज में भी हो जाएगा इजाफा","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
YouTube: यूट्यूब चैनल को आगे बढ़ाने में काम आएंगे ये टिप्स, सब्सक्राइबर के साथ व्यूज में भी हो जाएगा इजाफा
यूट्यूब सोशल मीडिया का काफी प्रचलित प्लेटफॉर्म है। अगर आपका इस प्लेटफॉर्म पर अपना चैनल है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। आजकल काफी लोग कमाई के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। ऐसे में यूट्यूब एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। यहां जानिए किस तरह से यूट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाए जाए। इस खबर से आपको काफी मदद मिल सकती है।
एल्गोरिदम को समझना जरूरी
2 of 5
YouTube
- फोटो : FREEPIK
यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर सोशल मीडिया के एल्गोरिदम को समझकर आसानी से अपने चैनल को बेहतर किया जा सकता है। आज के समय में काफी लोग अपने चैनल पर जानकारी से भरा कंटेंट अपलोड करते हैं। ऐसे में अगर आप प्लेटफॉर्म के सही एल्गोरिदम के बारे में जान गए तो इससे चैनल को तेजी से ऊपर लिया जा सकता है। इसके लिए यूट्यूब प्लेटफॉर्म की मदद ली जा सकती है।
खास विषय पर कंटेंट
3 of 5
YouTube
- फोटो : FREEPIK
यूट्यूब चैनल को मशहूर बनाने के लिए आपको किसी खास विषय के बारे में सर्च करके उसकी वीडियो बनानी होगी। कई बार किसी खास विषय पर वीडियो बनाने से यूजर्स सर्च में चैनल का नाम और कंटेंट आ जाता है। इस वजह से चैनल की लोकप्रियता बढ़ सकती है। इसके लिए किसी सिंगल कीवर्ड की भी मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो की लंबाई भी है मायने
4 of 5
YouTube
- फोटो : FREEPIK
यूट्यूब चैनल पर अक्सर क्रिएटर्स काफी लंबी वीडियो बना लेते हैं। हालांकि, कई बार विषय बेहद ही छोटा होता है। ऐसे में यूजर्स ऐसी वीडियो को देखना पसंद नहीं करते हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि प्लेटफॉर्म पर वीडियो की लंबाई काफी मायने रखती है। चैनल पर वीडियो जितनी वीडियो छोटी होगी, यूजर्स उस वीडियो को देखना अधिक पसंद करते हैं। हालांकि, कई बार लंबी वीडियो भी चल जाती है।
विज्ञापन
यूजर्स के साथ जुड़ें
5 of 5
YouTube
- फोटो : FREEPIK
यूट्यूब चैनल पर अपने सब्सक्राइबर और व्यूज बढ़ाने के लिए यूजर्स के साथ जुड़ सकते हैं। इसके लिए यूजर्स के साथ नियमित समय पर एंगेज कर सकते हैं। सबसे बढ़िया है कि यूजर्स के कमेंट्स का जवाब देकर उन्हें बता सकते हैं कि चैनल यूजर्स के साथ जुड़ता है। ऐसा करने से चैनल लोकप्रिय हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।