आप में से कई लोगों ने मोबाइल ऐप से पैसे कमाने के बारे में सुना होगा। आपके दोस्तों ने भी बताया होगा कि फलां ऐप पर विज्ञापन देखकर पैसा कमाया जा सकता है। यदि आपने भी ऐसा सुना है तो आपने सही सुना है। आप मोबाइल ऐप से भी घर भी बैठे कमा सकते हैं। इसके लिए कई सारे ऐप्स आपको गूगल प्ले-स्टोर पर मिल जाएंगे जिनमें आप विज्ञापन देखकर पैसे कमा सकते हैं। आइए जानते हैं।
इन मोबाइल ऐप से फ्री में कमाएं, फोन रिसीव करने पर मिलेंगे पैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Paytunes
पेट्यून्स आपके मोबाइल के रिंगटोन को विज्ञापन में बदल देगा। इसके बाद जब भी आपके पास किसी का फोन आएगा तो आपको पैसे मिलेंगे। इस ऐप को गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है.
mCent
इस लिस्ट में पहला नाम mCent ऐप का आता है। इस ऐप को प्ले-स्टोर से डाउनलोड करके साइनइन करें। साइनइन करने के बाद आपको इस ऐप में कुछ ऐप दिखेंगे और उनके साथ मिलने वाले पैसे भी दिखेंगे। अब आप इस ऐप में दिख रहे ऐप को डाउनलोड करेंगे तो आपको पैसे मिलेंगे। आप चाहें तो डाउनलोड करने के बाद ऐप को डिलीट कर भी सकते हैं। इसके अलावा दोस्तों के साथ ऐप शेयर करने पर भी पैसे मिलते हैं। अगर आपके रेफर करने पर एक फ्रेंड एमसेंट ऐप डाउनलोड करता है तो आपको 35 रुपए तक मिलेंगे।
funnearn
मोबाइल ऐप से पैसे कमाने वालों के लिए दूसरा ऐप है फनअर्न। इस ऐप में आप गेम खेलकर पैसे कमा सकते हैं। इस ऐप को आप गूगल प्ले-स्टोर, ऐप स्टोर और कंपनी की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप में प्रत्येक 15 मिनट के बाद एक नई प्रतियोगिता होती है जिसमें आप कुछ आसान से सवालों का जवाब देकर पैसे कमा सकते हैं। इस ऐप को लेकर ऐप स्टोर पर लोगों ने शिकायत की है कि वे पैसे अपने खाते में ट्रांसफर नहीं कर पा रहे हैं, हालांकि यह समस्या किसी तकनीकी बग के कारण हो सकती है। तो ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
OneAD
गूगल प्ले-स्टोर पर OneAD नाम का भी एक ऐप है जिसकी मदद से आप पैसे कमा सकते हैं। इसमें गेम खेलने और दोस्तों के साथ रेफर करने पर पैसे मिलते हैं। यह आपको डिस्काउंट वाले कूपन भी देता है जिसकी मदद से आप किसी अन्य साइट पर खरीदारी कर सकते हैं