{"_id":"5c8b7e0fbdec2214323f2fe4","slug":"how-to-make-voter-id-card-online-election-commission-of-india-launched-voter-helpline-app","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर बैठे इस मोबाइल ऐप से बनवाएं वोटर कार्ड, सरकार ने किया लॉन्च","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
घर बैठे इस मोबाइल ऐप से बनवाएं वोटर कार्ड, सरकार ने किया लॉन्च
लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल बच चुका है। कुल 7 चरणों में देशभर में लोकसभा चुनाव किए जाएंगे। चुनाव को लेकर हमेशा एक उत्साह रहता है। इस बार भी होगा, लेकिन यदि आपके पास मतदाता पहचान पत्र (वोटर कार्ड) नहीं है तो मुश्किल हो जाता है और आप अपने वोट नहीं डाल पाते हैं। आपकी इस परेशानी को दूर करने के लिए भारतीय चुनाव आयोग ने एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है जिसकी मदद से आप घर बैठे वोटर कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं और वोटिंग के संबंध में शिकायत कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे काम करता है यह ऐप।
2 of 5
Voter Helpline
सबसे पहले आपको बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा जारी इस मोबाइल ऐप का नाम Voter Helpline है जिसे आप अपने एंड्रॉयड मोबाइल में गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप डाउनलोड करने के बाद शुरुआती सेटिंग करके रजिस्ट्रेशन करें।
3 of 5
Voter Helpline
वोटर ऑनलाइन ऐप के फीचर्स की बात करें तो इस ऐप की मदद से आप वोटर लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। इसके लिए आपको ऐप में जाकर सर्च योर नेम इन इलेक्ट्रॉल रोल में बार में सर्च करना होगा। नाम सर्च करने के लिए आपको अपना वोटर आईडी कार्ड नंबर बताना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Voter Helpline
इसके अलावा इस ऐप की मदद से आप नए वोटर कार्ड के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा अपने वोटर कार्ड में कोई सुधार भी करवा सकते हैं। साथ ही यदि आपने वोटर कार्ड के लिए अप्लाई किया है तो भी इस ऐप के जरिए आप जान सकते हैं कि आपके कार्ड का स्टेटस क्या है।
विज्ञापन
5 of 5
Voter Helpline
इस ऐप में आपको चुनाव आयोग से जुड़ी खबरें भी मिलेंगी। साथ ही चुनाव के नियमों के बारे में भी आप इस ऐप से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप चुनाव से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत कर सकते हैं। इस ऐप में आपको यह भी जानकारी मिलेगी कि ईवीएम मशीन कैसे काम करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।