फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Telegram App: टेलीग्राम का करते हैं इस्तेमाल तो फौरन जान लें काम की बातें, बाद में नहीं होगी परेशानी

Wed, 02 Oct 2024 02:01 PM IST
अमित कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 02 Oct 2024 02:01 PM IST
विज्ञापन
if you are using telegram then avoid these mistakes
Telegram App - फोटो : FREEPIK

आज के समय में कई सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैं। इनमें टेलीग्राम भी लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। अगर आप टेलीग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो आप एकदम सही खबर पर आए हैं। टेलीग्राम एक क्लाउड बेस्ड प्लेटफॉर्म है, जो फिलहाल सेफ्टी को लेकर कई तरह के सवालों से घिरा हुआ है। ऐसे में आपको इसके बारे में कुछ खास जानकारी होनी चाहिए, ताकि आपको कोई दिक्कत न हो। आगे खबर में जानिए टेलीग्राम चलाते वक्त किन गलतियों से बचना चाहिए, वरना स्कैमर्स आपको अपने जाल में फंसा सकते हैं। 

अनजान लिंक पर न करें क्लिक

if you are using telegram then avoid these mistakes
Telegram App - फोटो : FREEPIK

टेलीग्राम का इस्तेमाल पिछले कुछ समय में काफी तेजी से बढ़ा है। काफी लोग टेलीग्राम के जरिए फ्री मूवी डाउनलोड करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। दरअसल, काफी लोग फ्री मूवी डाउनलोड करने के चक्कर में किसी भी चैनल के साथ जुड़ जाते हैं और फिर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक कर देते हैं। फ्री मूवी डाउनलोड के चक्कर में कई बार फोन के अंदर खतरनाक वायरस और मैलवेयर आ जाता है, जिसकी वजह से डिवाइस की अहम जानकारी लीक हो सकती है। इसके साथ ही कई बार डिवाइस को हैक भी कर लिया जाता है।

पर्सनल जानकारी न करें साझा

if you are using telegram then avoid these mistakes
Telegram App - फोटो : FREEPIK

टेलीग्राम पर किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बात न करें। अगर वो आपसे किसी भी तरह की पर्सनल और बैकिंग जानकारी मांगे तो सावधान हो जाएं। किसी भी तरह की जानकारी साझा न करें, वरना इससे नुकसान हो सकता है।
टेलीग्राम का इस्तेमाल करते वक्त आपको ध्यान रखना है कि किसी भी फिशिंग लिंक पर क्लिक नहीं करना है। किसी भी अनजान वेबसाइट पर अपनी लॉगइन जानकारी साझा करने से पहले उसके यूआरएल पर एक नजर डालें और चेक करें कि क्या वह सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों को रखें याद

if you are using telegram then avoid these mistakes
Telegram App - फोटो : FREEPIK

टेलीग्राम पर टू स्टेप वेरिफिकेशन का फीचर मिलती है। मगर इस फीचर के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। ऐसे में आप एप की सेफ्टी के लिए टू स्टेप वेरिफिकेशन को ऑन कर सकते हैं, इससे एप की सुरक्षा बढ़ जाती है।
टेलीग्राम पर जितना हो सके उतना कम चैनल और ग्रुप्स को फॉलो करें। ऐसा करने से आप खतरे से और स्पैम से सेफ रहेंगे। अगर किसी चैनल या ग्रुप की जरूरत नहीं है तो उसे अनफॉलो कर दें।

विज्ञापन

काम आएंगी ये टिप्स

if you are using telegram then avoid these mistakes
Telegram App - फोटो : FREEPIK

टेलीग्राम में यूजर की सेफ्टी के लिए प्राइवेसी सेटिंग मिलती है। आप उसे अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं। 
अगर आप टेलीग्राम पर किसी के साथ बातचीत करना चाहते हैं तो सीक्रेट चैट का सहारा ले सकते हैं, इससे काफी हद तक चैट्स सेफ रहती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed