{"_id":"5c70da8ebdec224e0121e59b","slug":"now-you-can-register-complaint-with-dot-against-offensive-whatsapp-messages","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WhatsApp पर कोई दे रहा धमकी या भेज रहा अश्लील मैसेज तो यहां करें शिकायत, सरकार लेगी एक्शन","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
WhatsApp पर कोई दे रहा धमकी या भेज रहा अश्लील मैसेज तो यहां करें शिकायत, सरकार लेगी एक्शन
केंद्र सरकार ने व्हाट्सऐप पर आपत्तिजनक संदेशों और धमकी मिलने की शिकायत दूरसंचार विभाग में दर्ज कराने की सुविधा शुरू की है। पीड़ितों को शिकायत करने के लिए मोबाइल नंबर के साथ संदेश का स्क्रीनशॉट लेना होगा। इसे दूरसंचार विभाग की हेल्पलाइन पर जारी किए ई-मेल पर भेजना होगा। इसके बाद विभाग कार्रवाई करेगा। आइए जानते हैं।
2 of 4
whatsapp
पुलवामा हमले के बाद कई लोगों को व्हाट्सऐप पर अपमानजनक संदेश और धमकी दी गई। विभाग ने हेल्पलाइन के तौर पर ई-मेल आईडी ccaddn-dot@nic.in बनाई है। अगर किसी को अपमानजनक, आपत्तिजनक, धमकी या अश्लील संदेश मिलता है तो मोबाइल नंबर के साथ संदेश का स्क्रीनशॉट लेकर इस पर भेजें।
3 of 4
JOSHI
विभाग के कंट्रोलर कम्युनिकेशंस आशीष जोशी ने ट्वीट किया कि हम जरूरी कार्रवाई के लिए टेलीकॉम कंपनियों और पुलिस प्रमुखों से बात करेंगे। सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर कई बार व्हाट्सऐप संदेशों पर लगाम लगाने का कदम उठाने की बात कही गई, लेकिन दूरसंचार विभाग ने हेल्पलाइन के तौर पर ई-मेल आईडी जारी कर नागरिक के हितों की रक्षा के मामले में बाजी मार ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ravi shankar prasad
केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने रविशंकर प्रसाद ने कहा डिजिटलीकरण और इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल के बीच भारत को डिजिटल प्लेटफार्म की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। डिजिटल मंचों की बुनियाद में साइबर सुरक्षा ढांचा होना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।