{"_id":"5d5649088ebc3e6c961a1f3c","slug":"whatsapp-introduces-built-in-fingerprint-lock-feature-for-android-beta-version-users","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WhatsApp ला रहा है अब तक का सबसे बड़ा सिक्योरिटी फीचर, कोई नहीं पढ़ पाएगा आपका चैट","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
WhatsApp ला रहा है अब तक का सबसे बड़ा सिक्योरिटी फीचर, कोई नहीं पढ़ पाएगा आपका चैट
फेसबुक के स्वामित्व वाला इंस्टैंट मल्टीमिडिया मैसेजिंग एप WhatsApp लगातार अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर और अपडेट जारी करते रहता है। इसका फायदा भी WhatsApp को हुआ है कि लोग अब टेक्स्ट मैसेजिंग की जगह व्हाट्सएप मैसेज करने लगे हैं और आज व्हाट्सएप दुनियाभर के तमाम लोगों के लिए अहम मैसेजिंग एप हो गया है।
2 of 5
whatsapp fingerprint
- फोटो : wabetainfo
व्हाट्सएप अपने यूजर्स की सिक्योरिटी के लिए बीटा वर्जन पर नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। हाल ही में Wabetainfo द्वारा जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने व्हाट्सएप में सिक्टोरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट देने की तैयारी कर रही है।
3 of 5
whatsapp fingerprint lock
- फोटो : wabetainfo
व्हाट्सएप का यह फीचर एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.19.221 पर देखा जा सकता है। नए अपडेट के बाद व्हाट्सएप एप को ओपन करने के लिए यूजर्स को फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल करना होगा, हालांकि सेटिंग्स में जाकर पहले इसे फीचर को एक्टिव करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
whatsapp fingerprint lock
- फोटो : wabetainfo
इस फीचर के बाद यूजर्स को सिक्टोरिटी के मामले में काफी फायदा होगा। जैसे कि यदि आपका फोन किसी अन्य व्यक्ति के पास है और लॉक खुला है तो भी वह आपका व्हाट्सएप चैट नहीं पढ़ पाएगा, क्योंकि व्हाट्सएप को ओपन करने के लिए उसे आपकी फिंगरप्रिंट की जरूरत होगी।
विज्ञापन
5 of 5
whatsapp fingerprint lock
- फोटो : wabetainfo
नए अपडेट में यह भी फीचर है कि आप खुद तय करेंगे कि फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आपका व्हाट्सएप फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ कितनी देर बाद लॉक होगा। इसके लिए आपको तीन विकल्प मिलेंगे जिनमें तुरंत लॉक, एक मिनट के बाद लॉक और 30 मिनट के बाद लॉक जैसे विकल्प शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।