सब्सक्राइब करें

Epstein Files: क्या है Jmail? जिसने दुनिया के लिए खोल दिया जेफरी एपस्टीन के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 04 Feb 2026 05:23 PM IST
सार

Jmail Kya Hai: एपस्टीन फाइल्स के चौंकाने वाले खुसासों के दुनियाभर में हलचल मची हुई है। इसी बीच Gmail के जैसा दिखने वाला Jmail नाम का एक नया टूल भी सामने आया है। जानिए इस टूल को एपस्टीन फाइल्स से क्यों जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
what is jmail and how it is making easier to access epstein files for world explained in hindi news
क्या है Jmail? - फोटो : Jmail/AI
एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) के खुलासे के बाद दुनियाभर में तहलका मचा हुआ है। अमेरिकी न्याय विभाग (US Department of Justice) इन फाइलों को जारी कर रहा है। ये फाइल्स यूएस इन्वेस्टर जेफरी एपस्टीन (Jeffrey Epstein) के काले कारनामों से जुड़ा है। इसमें यूएस से लेकर दुनियाभर की कई नामचीन हस्तियों के अपराध और काले करतूतों से जुड़ी तस्वीरों, वीडियो और कई अहम दस्तावेजों का खुलासा किया गया है। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने भी माना है कि ये दुनिया के सबसे घिनौने कामों का काला चिट्ठा है।


आम नागरिकों को इन हस्तियों के काले करतूतों का पता चले इसलिए, जस्टिस डिपार्टमेंट ने फाइल्स को अपने वेबसाइट पर अपलोड किया है। यहां जाकर कई दस्तावेजों को देखा या डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि, यह प्रक्रिया आसान नहीं है और कई लोगों को इसमें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में एपस्टीन फाइल्स को जानने के लिए बनाया गया Jmail इस काम को आसान बना रहा है।
Trending Videos
what is jmail and how it is making easier to access epstein files for world explained in hindi news
एपस्टीन फाइल्स में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे - फोटो : jmail
आखिर क्या है Jmail और इसकी जरूरत क्यों पड़ी?
दरअसल, अमेरिकी न्याय विभाग इन फाइलों को समय-समय पर जारी करता रहता है। लेकिन सरकारी वेबसाइटों से इन्हें डाउनलोड करना और लाखों पन्नों में से काम की जानकारी ढूंढना एक आम आदमी के लिए पहाड़ चढ़ने जैसा है। इसी समस्या का हल निकाला है सॉफ्टवेयर इंजीनियर ल्यूक इगेल और राइली वाल्ज ने। उन्होंने मिलकर Jmail नाम का एक पोर्टल तैयार किया है। यहां J का मतलब जेफरी एपस्टीन के नाम के पहले लेटर J से ही है।

यह पोर्टल देखने में में हूबहू गूगल के Gmail जैसा है। चूंकि दुनिया भर में करोड़ों लोग जीमेल इस्तेमाल करते हैं, इसलिए उन्हें Jmail चलाने में कोई परेशानी नहीं होती। यह टूल कोई नई फाइलें पैदा नहीं करता, बल्कि पहले से मौजूद सरकारी डेटा को बहुत ही व्यवस्थित तरीके से पेश करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
what is jmail and how it is making easier to access epstein files for world explained in hindi news
अरबपति एलन मस्क का भी नाम सामने आया - फोटो : Jmail
AI की मदद से पढ़ने लायक बनी धुंधली फाइलें
एपस्टीन मामले की कई पुरानी फाइलें ऐसी थीं जिन्हें ठीक से स्कैन नहीं किया गया था और उन्हें पढ़ना नामुमकिन था। ल्यूक और राइली ने यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन (OCR) तकनीक का सहारा लिया। इस तकनीक के जरिए धुंधले और खराब दस्तावेजों को डिजिटल टेक्स्ट में बदल दिया गया ताकि लोग उन्हें आसानी से पढ़ सकें और कीवर्ड डालकर सर्च भी कर सकें।
what is jmail and how it is making easier to access epstein files for world explained in hindi news
Jmail से जानकारियों तक पहुंच हुई आसान - फोटो : jmail
JDrive से लेकर Jamazon तक: एक ही जगह सारी जानकारी
इस पोर्टल को और भी रोचक बनाने के लिए इसे अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है:

Jphotos: यहां न्याय विभाग द्वारा जारी की गई तमाम तस्वीरों को देखा जा सकता है।

JDrive: इस सेक्शन में सभी मुख्य दस्तावेज और फाइलें सुरक्षित रखी गई हैं।

JFlights: यहां एपस्टीन के निजी जेट (प्राइवेट जेट) की उड़ानों और उसमें सफर करने वाले मेहमानों का पूरा ब्यौरा है।

Jamazon: यह हिस्सा एपस्टीन की ऑनलाइन शॉपिंग और उसके रहन-सहन की आदतों का कच्चा चिट्ठा खोलता है।

ऐसे कर सकते हैं Jmail का इस्तेमाल
आप भी इन फाइलों को बेहद आसानी से देख सकते हैं। आपको बस अपने ब्राउजर पर https://www.jmail.world/ टाइप करना होगा। वेबसाइट खुलते ही आपको जीमेल जैसा इनबॉक्स दिखेगा जहां आप किसी भी खास व्यक्ति या विषय का नाम डालकर ईमेल्स सर्च कर सकते हैं। आप ईमेल थ्रेड्स को पढ़ सकते हैं और यह समझ सकते हैं कि यह पूरा नेटवर्क किस तरह काम करता था। यह टूल उन सभी लोगों के लिए एक बड़ा जरिया बन गया है जो इस हाई-प्रोफाइल मामले की सच्चाई खुद अपनी आंखों से देखना चाहते हैं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed