सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   viral memes on budget 2026 Nirmala Sitharaman share market crash tobacco product 40 percent gst

'नींद उड़ाने मैं हूं आई': बजट 2026 की चर्चा के बीच सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स ने लूटी महफिल

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 01 Feb 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Union Budget 2026 Memes: बजट 2026 पेश होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। टैक्स, राहत और उम्मीदों के बीच आम लोगों ने अपने डर, तनाव और उम्मीदों को मजेदार मीम्स के जरिए जाहिर किया। बजट की चर्चाओं के बीच आइए देखते हैं सोशल मीडिया पर कैसे-कैसे मीम्स वायरल हुए।

viral memes on budget 2026 Nirmala Sitharaman share market crash tobacco product 40 percent gst
बजट के बीच सोशल मीडिया पर शेयर हुए मीम्स - फोटो : x.com
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बजट से देश की आम जनता को काफी उम्मीदें होती हैं। हर साल लोग इंतजार करते हैं कि उनके लिए सरकार बजट में कोई राहत का एलान करेगी। सोशल मीडिया के इस दौर में आम जनता अपनी उम्मीदों, तनाव और डर को मीम्स के जरिए शेयर करती है। इस बार बजट से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मीम्स की बाढ़ आ गई और इनमें से कई वायरल होने लगे। वहीं, बजट के दौरान शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव से निवेशकों की चिंता भी साफ झलक रही थी।
Trending Videos


सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स
बजट में हेल्थकेयर और मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर्स को प्राथमिकता दी गई, वहीं मिडिल क्लास टैक्स राहत के लिए बजट की बारीकियां खंगालता नजर आया। जैसे ही राहत की कोई ठोस घोषणा नहीं दिखी, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


निवेशकों और ट्रेडर्स का हाल-ए-दिल
भारतीय शेयर बाजार 1 फरवरी को बजट एलानों के तुरंत बाद क्रैश हो गए। बजट से पहले सेंसेक्स और निफ्टी में 0.5 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली थी। हालांकि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण शुरू होने के बाद बाजार का मूड बदला और गिरावट बढ़ती ही गई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 2000 अंकों तक लुढ़क गया। वहीं, निफ्टी गोता लगाकर 24,800 के नीचे चला गया। इस भारी गिरावट के चलते निवेशकों में कोहराम मच गया। इस दौरान निवेशक और ट्रेडर भी इस मीम ट्रेंड से पीछे नहीं रहे।
 
 
 

मिडिल क्लास ने जाहिर की नाराजगी 
वहीं, मिडिल क्लास और आम टैक्स पेयर्स के लिए बजट में कोई खास घोषणा न होने के वजह से भी वे नाराज दिखे। लोगों ने अपनी नाराजगी को मीम्स के जरिए जरिए शेयर की जो देखते ही देखते वायरल होने लगीं।
 
 
 
 

स्मोकिंग हुआ महंगा
बजट 2026 ने स्मोकर्स को तगड़ा झटका दिया है। सिगरेट, पान मसाला और गुटखा पर जीएसटी को बढ़ाकर 40% कर दिया गया है। इसको लेकर भी कई वायरल मीम्स देखने को मिले।
 
 
 
सरकार की ओर से बजट से जुड़े सभी आधिकारिक दस्तावेज indiabudget.gov.in पोर्टल पर जारी किए गए हैं। संसद का बजट सत्र 65 दिनों तक चलेगा, जिसमें कुल 30 बैठकें होंगी। यह सत्र 2 अप्रैल को समाप्त होगा। दोनों सदन 13 फरवरी से अवकाश पर जाएंगे और 9 मार्च से दोबारा कार्यवाही शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed