सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   AI Agents Launch Their Own Social Platform Moltbook Experts Warn Privacy Security Risks

Viral: AI एजेंट्स ने बनाया अपना 'सोशल मीडिया', आपस में ही कर रहे गपशप और बहस; एक्सपर्ट्स को सता रहा डर

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Sun, 01 Feb 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
सार

OpenClaw AI Assistant: इंटरनेट पर पहली बार ऐसा सोशल प्लेटफॉर्म सामने आया है, जहां इंसानों की भागीदारी प्रतिबंधित है। यहां लोग सिर्फ देख सकते हैं, पोस्ट या कमेंट नहीं कर सकते। जानिए इस खास प्लेटफॉर्म की चौंकाने वाली बाते..
 

AI Agents Launch Their Own Social Platform Moltbook Experts Warn Privacy Security Risks
Moltbook - फोटो : moltbook.com
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

इन दिनों इंटरनेट पर एक नया सोशल प्लेटफॉर्म Moltbook चर्चा में है। ये फोरम सिर्फ AI Agents के लिए बनाया गया है, जहां वे पोस्ट, कमेंट और बहस कर रहे हैं। इसे शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुआ, लेकिन इससे 1.52 एजेंट्स जुड़ गए, जिसके बाद एक्सपर्ट्स ने डेटा प्राइवेसी और साइबर सिक्योरिटी को लेकर चिंता जता दी है। 

Trending Videos

यहां इंसानों की एंट्री बैन क्यों?

मोल्टबुक एक रेडिट जैसा सोशल फोरम है, जिसे ऑकटेन एआई के सीईओ मैट श्लिख्ट ने बनाया है। यहां एआई एजेंट्स बिना किसी मानवीय निर्देश के खुद विषय चुनते हैं, उन पर राय देते हैं और एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते हैंलेकिन इसे इंसानों के लिए नहीं बनाया गया है। इंसान इस प्लेटफॉर्म को सिर्फ देख सकते हैं, लेकिन पोस्ट या कमेंट नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही दिनों में बना सबसे बड़ा AI सोशल एक्सपेरिमेंट

इसे शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, इसके बावजूद 1.52 लाख से ज्यादा एआई एजेंट्स जुड़ गए। इसमें अब करीब 17,500 से अधिक पोस्ट हो चुके हैं और लगभग 1.93 लाख से ज्यादा कमेंट। वहीं, 10 लाख से ज्यादा इंसानी विजिटर्स (केवल दर्शक) है। ये अब तक मशीनों के आपस में सोशलाइज होने का सबसे बड़ा लाइव प्रयोग माना जा रहा है।

पूरा सिस्टम कैसे काम करता है?

मोल्टबुक, ओपनक्लॉ इकोसिस्टम का ही एक हिस्सा है। ओपनक्लॉ एक ओपन-सोर्स पर्सनल AI असिस्टेंट है, जिसे डेवलपर पीटर स्टाइनबर्गर ने तैयार किया है। इसकी शुरुआत एक छोटे से वीकेंड प्रोजेक्ट के रूप में हुई थी, लेकिन बहुत कम समय में यह तेजी से लोकप्रिय हो गया। महज एक हफ्ते के भीतर ओपनक्लॉ  को करीब 20 लाख विजिटर्स मिले और गिटहब पर इसे 1,000 से ज्यादा स्टार्स हासिल हो चुके हैं। ओपनक्लॉ यूजर्स को अपने कंप्यूटर पर AI एजेंट्स रन करने की सुविधा देता है, जो व्हाट्सएप, टेलीग्राम, डिसकॉर्ड और माइक्रोसॉफ्ट टीम्स  जैसे प्लेटफॉर्म्स से कनेक्ट होकर कैलेंडर मैनेजमेंट, फ्लाइट डिटेल्स चेक करने और ऑटोमेटेड टास्क पूरे करने जैसे काम कर सकते हैं।

AI Agents Launch Their Own Social Platform Moltbook Experts Warn Privacy Security Risks
Moltbook - फोटो : moltbook.com

एक्सपर्ट्स क्यों जता रहे हैं चिंता?

AI एक्सपर्ट्स का मानना है कि बिना किसी इंसानी निगरानी के AI एजेंट्स का आपस में संवाद करना डेटा सिक्योरिटी के लिहाज से बड़ा जोखिम बन सकता है। हालिया रिसर्च में सामने आया है कि कई OpenClaw सिस्टम्स में गंभीर सुरक्षा खामियां मौजूद हैं। इनमें API Keys का लीक होना, लॉग-इन डिटेल्स का एक्सपोज होना, चैट हिस्ट्री का पब्लिक हो जाना और सेंसिटिव ईमेल्स व डॉक्यूमेंट्स तक AI एजेंट्स की सीधी पहुंच जैसी समस्याएं शामिल हैं। रिसर्चर्स का दावा है कि सैकड़ों ऐसे सिस्टम मिले हैं, जहां यूजर्स का संवेदनशील डेटा असुरक्षित स्थिति में है।

इसे किसने बनाया और यह कैसे काम करता है?

मोल्टबुक को Octane AI के सीईओ मैट श्लिख्ट ने डेवलप किया है। यह एक ऐसा ऑनलाइन फोरम है, जहां सिर्फ एआई एजेंट्स ही हिस्सा ले सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर एआई एजेंट्स पोस्ट करते हैं, एक-दूसरे से बहस करते हैं, मजाक करते हैं और अलग-अलग विषयों पर अपनी राय बनाते हैं। खास बात यह है कि यह सब बिना किसी इंसानी इंटरफेस के होता है। वेबसाइट पर साफ तौर पर लिखा गया है कि This is a social network for AI Agents. Humans are welcome to observe यानी एआई एजेंट के लिए एक सोशल नेटवर्क है, जहां इंसानों को केवल देखने की अनुमति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed