फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जियो और एयरटेल के सबसे सस्ते अनलिमिटेड प्लान में कौन-सा है बेहतर, जानें यहां

Sun, 15 Dec 2019 09:01 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Sun, 15 Dec 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
airtel rs 148 and jio rs 149 recharge prepaid plan which one better after tariff hike December 2019
फोन
टेलीकॉम बाजार में टैरिफ प्लान की कीमत बढ़ने से हलचल मची हुई है। तीन दिसंबर के बाद से ही रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने महंगी कीमतों के साथ नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। वहीं, तीनों कंपनियों के रिचार्ज पैक में करीब 39 से लेकर 43 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने ज्यादा-से-ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जुड़ने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी है। दूसरी तरफ जियो ने उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए 149 रुपये वाला पैक को दोबारा बाजार में उतारा है।
airtel rs 148 and jio rs 149 recharge prepaid plan which one better after tariff hike December 2019
female chatting on smartphone - फोटो : social media

ऐसे में लोगों को अपने लिए प्रीपेड प्लान चुनने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तो हम इस परेशानी को खत्म करने के लिए आपके लिए जियो और एयरटेल के दो टैरिफ प्लान लेकर आए हैं, जिससे आप जान सकेंगे कि किस कंपनी का प्लान आपके लिए बेहतर है। अगली स्लाइड में जियो का प्लान पर डाले अपनी नजर...

airtel rs 148 and jio rs 149 recharge prepaid plan which one better after tariff hike December 2019
reliance jio - फोटो : amar ujala

रिलायंस जियो का 149 रुपये वाला प्लान  

सबसे पहले रिलायंस जियो के इस प्लान की बात करें तो आपको इसमें प्रतिदिन 1 जीबी डाटा (कुल 24 जीबी डाटा) और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही आप जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे, लेकिन आपको अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 300 (एफयूपी मिनट) मिलेंगे। साथ ही आप इस पैक में जियो एप्स को भी इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, इस प्रीपेड प्लान की समय सीमा 24 दिनों की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
airtel rs 148 and jio rs 149 recharge prepaid plan which one better after tariff hike December 2019
airtel

एयरटेल का 148 रुपये वाला प्लान

एयरटेल ने इस प्लान को यूजर्स के लिए टेलीकॉम बाजार में उतारा है। यूजर्स को इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही कंपनी उपभोक्ताओं को सिर्फ 2जीबी डाटा ही देगी। इसके अलावा 300 एसएमएस और एयरटेल एक्सट्रीम, विंक म्यूजिक समेत हेलो ट्यून की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन दी जाएगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

विज्ञापन
airtel rs 148 and jio rs 149 recharge prepaid plan which one better after tariff hike December 2019
using smartphone in office - फोटो : amar ujala

दोनों में से कौन-सा प्लान है बेहतर

ज्यादातर उपभोक्ता कॉलिंग या डाटा की जरूरत के हिसाब से प्लान का चुनाव करते हैं। अगर यूजर्स केवल कॉलिंग के लिए प्लान रिचार्ज करवाना चाहते हैं, तो वह एयरटेल का 148 रुपये वाला पैक चुन सकते हैं। क्योंकि यूजर्स को इस पैक में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। वहीं, दूसरी तरफ यदि ग्राहक प्लान में ज्यादा डाटा चाहते हैं, तो वह जियो के 149 रुपये वाले पैक अपना सकते हैं। क्योंकि इसमें उन्हें रोजाना एक जीबी डाटा (कुल 2 जीबी डाटा) मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एयरटेल अपने प्लान में जियो के मुकाबले ज्यादा वेलिडिटी दे रहा है। 

नोट : यूजर्स को रिलायंस जियो और एयरटेल के दोनों ही प्रीपेड प्लान में एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन मिलेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed