स्मार्टफोन के बाद अब स्मार्ट टीवी के बाजार में प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ गई है। लगभग हर एक कंपनी प्रीमियम से लेकर किफायती कीमत तक के साथ एलर्ईडी और स्मार्ट टीवी बाजार में उतार रही हैं। इन टीवीज में ग्राहकों को एचडी डिस्प्ले और दमदार स्पीकर जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा। हाल ही में शाओमी, माइक्रो मैक्स और टीसीएल जैसी कंपनियों ने दमदार टीवी पेश किए हैं। अगर आप भी अपने लिए एलईडी या स्मार्ट टीवी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो हम आपके लिए लिस्ट लेकर आए हैं। इस लिस्ट में आप टीवी की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जान सकेंगे। अगली स्लाइड में डाले नजर...
15,000 रुपये से कम कीमत वाले ये हैं बेस्ट स्मार्ट टीवी, देखें पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Kodak 80 cm (32 Inches) HD Ready LED TV
Kodak का 32 इंच का टीवी अमेजन पर 7,499 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध है। यूजर्स को इस टीवी में दो एचडीएमआई पोर्ट, ब्लू रे प्लेयर, गेमिंग कंसोल के साथ लैपटॉप के लिए एक वीजीए पोर्ट का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को इस टीवी में दमदार स्पीकर दिया गया है, जो 20 वॉट के ऑडियो बूस्ट से लैस है।
JVC 32N380C HD LED
JVC ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना 32 इंच का HD LED टीवी पेश किया है जिसकी कीमत 8,999 रुपये है। इस टीवी में डॉल्बी सराउंड साउंड दिया गया है और इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। इस टीवी में किनारे बहुत कम है और 12 वॉट के दो स्पीकर्स दिए गए हैं। इसमें ब्लूटूथ का भी सपोर्ट मिलेगा। इसमें दो एचडीएमआई और दो यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं।
Micromax 32-inch HD Ready LED TV
माइक्रोमैक्स के इस 32 इंच वाले टीवी में आईपीएस पैनल लगा है। इस टीवी को अमेजन से 8,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ 599 रुपये अधिक देने पर फ्लिपकार्ट प्रोटेक्शन प्रोग्राम मिल रहा है जिसके तहत आपको घर पर रिपेयरिंग फ्री में मिलेगी। इसमें 24 वॉट का स्पीकर मिलेगा।
TCL 32D3000 HD Ready LED TV
TCL की 32 इंच के इस टीवी को अमेजन से 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टीवी का 32 इंच वाला वर्जन भी उपलब्ध है जिसकी कीमत 8,999 रुपये है। इसमें एचडीएमआई पोर्ट और डॉल्बी ऑडियो दिया गया है। इसमें 16 वॉट का स्पीकर है।