टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन-आइडिया (Vodafone-Idea) ने दिसंबर की शुरुआत में टैरिफ प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। कंपनियों के इस कदम से लोगों को पहले की तुलना में ज्यादा पैसे चुकाने पड़ रहे हैं। हाल ही में इन दोनों कंपनियों ने बड़ा बदलाव करते हुए अपने प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी है। कई लोग इस बात से परेशान हैं, क्योंकि उनके नंबर पर इनकमिंग बंद हो गई है, क्योंकि अब पहले की तरह अनलिमिटेड वैलिडिटी वाली कोई बात नहीं है यानी एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के यूजर्स को अपने नंबर एक्टिव (चालू) रखने के लिए मिनिमम रिचार्ज करवाना पड़ रहा है। तो चलिए जानते हैं एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया के वैलिडिटी प्लान के बारे में....
एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के नंबर रखने हैं चालू, तो रिचार्ज कराएं ये सस्ते प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Airtel का 49 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
यदि आप भी किसी को फोन नहीं कर पा रहे हैं या आपकी आउटगोइंग बंद हो गई है तो एयरटेल के 49 रुपये वाले प्लान को रिचार्ज करा सकते है। आपको इस प्लान में 38.52 रुपये का टॉकटाइम, 100 एमबी डाटा और 28 दिन की समय सीमा मिलेगी।
Airtel का 23 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
एयरटेल ने मिनिमम रिचार्ज प्लान के तहत 23 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को टेलीकॉम बाजार में उतारा है। आपको इस पैक में लोकल और एसटीडी कॉल के लिए 2.5 पैसे प्रति मिनट की दर से चुकाने होंगे। हालांकि, इसमें आपको डाटा की सुविधा नहीं मिलेगी। लेकिन यूजर्स को लोकल एसएमएस 1 रुपये और एसटीडी लोकल 1.5 रुपये में पड़ेगा। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।
Airtel का 79 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
आपको एयरटेल के इस प्लान में 64 रुपये का टॉकटॉइम और 200 एमबी डाटा की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा आपको लोकल और एसटीडी कॉलिंग के लिए 60 पैसे प्रति मिनट की दर से पैसे चुकाने होंगे। वहीं, इस प्लान की समय सीमा 28 दिनों की है।
Vodaone-idea का 49 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
आपको वोडाफोन-आइडिया के इस प्लान में 38 रुपये का टॉकटॉइम और 100 एमबी डाटा मिलेगा। साथ ही आपको लोकल और एसटीडी कॉलिंग के लिए 2.5 पैसे प्रति मिनट की दर से चार्ज देना होगा। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।