फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Airtel Vs Vodafone Vs Jio: IUC चार्ज के बाद किसके प्लान में है ज्यादा फायदा

Sat, 26 Oct 2019 09:13 AM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Sat, 26 Oct 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
Airtel Vs Vodafone Vs Jio Which One Data PLan Is Better For You Know About It
jio vs airtel vs vodafone

भारत के टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो (Reliance Jio) के आईयूसी चार्ज लगाने के बाद से ही घमासान मच गया है। वहीं, सभी दिग्गज दूरसंचार कंपनियों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई हैं। इसके चलते कंपनियों के बीच पलटवार भी देखने को मिला हैं। हाल में ही में जियो ने उपभोक्ताओं के बजट को ध्यान में रखकर नए ऑल इन वन प्लान बाजार में उतारे हैं। तो वहीं, दूसरी तरफ वोडाफो, आइडिया और एयरटेल के रिचार्ज डाटा पैक पहले से मार्केट में मौजूद हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि IUC चार्ज के बाद कौन से प्लान आपके लिए बेहतर हैं। साथ ही किस कंपनी के कौन से प्लान में कितनी सुविधाएं मिल रही हैं...

Airtel Vs Vodafone Vs Jio Which One Data PLan Is Better For You Know About It
Jio GigaFiber plan - फोटो : amar ujala

Reliance Jio के ऑल इन वन प्लान 

रिलायंस जियो ने अपने उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए 222 रुपये वाला प्रीपेड प्लान पेश किया है। ग्राहकों को इस पैक में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा मिलेगा। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड कॉल, 100 एसएमएस और 1000 आईयूसी मिनट दिए जाएंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है। बता दें कि यूजर्स जियो टू जियो पर मुफ्त में कॉलिंग का लाभ उठा सकेंगे। 

यूजर्स ऑल इन वन के तहत 333 रुपये वाला प्लान रिचार्ज करा सकेंगे। ग्राहकों को इस पैक में रोजाना 2 जीबी डाटा मिलेगा। 222 रुपये के रिचार्ज प्लान की तरह उपभोक्ताओं को इस पैक में भी अनलिमिटेड कॉल, 100 एसएमएस और 1000 आईयूसी मिनट दी गई है। लेकिन इस डाटा पैक की वैधता 56 दिनों की है। 


रिलायंस जियो ने ऑल इन वन के तहत 444 रुपये वाला प्लान पेश किया है। उपभोक्ताओं को इस पैक में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा मिलेगा। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉल, 100 एसएमएस और 1000 आईयूसी मिनट दिए जाएंगे। वहीं, इस प्रीपेड पैक की समय सीमा 84 दिनों की है। 
Airtel Vs Vodafone Vs Jio Which One Data PLan Is Better For You Know About It
airtel

Airtel का 249 रुपये वाला प्लान

एयरटेल अपने ग्राहकों को 249 रुपये के प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉल समेत एसएमएस की सुविधा दे रहा है। इसके साथ ही यूजर्स को प्रतिदिन 2 जीबी डाटा मिलेगा। वहीं, उपभोक्ता इस पैक के तहत जियो के साथ अन्य नेटवर्क पर मुफ्त में कॉलिंग कर सकेंगे। 

इतना ही नहीं यूजर्स को इस प्लान के साथ एयरटेल एक्सट्रीम, जी5 और लाइव टीवी की सर्विस दी जाएगी। साथ ही ग्राहकों को विंक म्यूजिक एप का भी एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा एयरटेल उपभोक्ताओं को 4 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस भी देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Airtel Vs Vodafone Vs Jio Which One Data PLan Is Better For You Know About It
vodafone

Vodafone का 229 रुपये वाला प्लान

कंपनी ने इस डाटा प्लान को लाभ पहुचाने के लिए भारतीय टेलीकॉम बाजार में उतारा है। एयरटेल की तरह यूजर्स को इस पैक में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस की सुविधा भी देगी। वहीं, इस पैक की अवधि 28 दिनों की है। वोडाफोन अपने उपभोक्ताओं को किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने की पूरी छूट दे रहा है। इससे पहले कंपनी ने बयान दिया था कि हम अपने ग्राहकों पर किसी भी तरह का बोझ नहीं डालना चाहते हैं।

विज्ञापन
Airtel Vs Vodafone Vs Jio Which One Data PLan Is Better For You Know About It
Airtel vs Reliance Jio vs Vodafone

कौन सी कंपनी का डाटा प्लान आपके लिए है बेहतर

वैसे तो रिलायंस ने लोगों के बजट को ध्यान में रखकर ऑल इन वन डाटा पैक को बाजार में उतारा है। साथ ही यूजर्स को डाटा और कॉलिंग की शानदार सुविधा मिल रही हैं। अगर हम एयरटेल और वोडाफोन के रिचार्ज प्लान की बात करें तो इनमें यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है लेकिन जियो के साथ ऐसा नहीं है। जियो के प्लान में दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए लिमिटेड आईयूसी मिनट्स मिल रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed