{"_id":"68e6232ea88e9c4ac2082c72","slug":"alexandr-wang-joins-meta-superintelligence-labs-mark-zuckerberg-14-billion-dollars-investment-2025-10-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Meta: 28 साल के बंदे पर मेटा ने लुटा दिए 1.24 लाख करोड़, मार्क जुकरबर्ग ने क्यों खेला इतना भारी भरकम दांव?","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Meta: 28 साल के बंदे पर मेटा ने लुटा दिए 1.24 लाख करोड़, मार्क जुकरबर्ग ने क्यों खेला इतना भारी भरकम दांव?
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:09 PM IST
सार
मेटा (Meta) के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रेस में बड़ा कदम उठाते हुए 28 वर्षीय एलेक्जेंडर वांग को सुपरइंटेलिजेंस लैब्स का हेड बनाया है। वांग पहले स्केल एआई (Scale AI) के सीईओ रह चुके हैं और अब मेटा की पूरी एआई रणनीति संभालेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
मेटा ने एलेक्जेंडर पर लगाया बड़ा दांव
- फोटो : Alexandr Wang/Instagram
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में तेजी से हो रही रेस में अब मेटा ने भी बड़ा दांव खेला है। कंपनी ने एलेक्जेंडर वांग को अपनी मेटा सुपरइंटेलिजेंस लैब्स का प्रमुख नियुक्त किया है। मेटा, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और एप्पल जैसी दिग्गज कंपनियां एआई में बढ़त हासिल करने के लिए बेहतरीन प्रतिभाओं को अपनी टीम में शामिल करने की होड़ में हैं, लेकिन इस मामले में मेटा ने बाजी मार ली है।
Trending Videos
2 of 6
meta logo
- फोटो : अमर उजाला
14 अरब डॉलर का निवेश के साथ बड़ा विजन
मार्क जुकरबर्ग ने वांग के स्टार्टअप Scale AI में करीब 14.3 अरब डॉलर (लगभग 1.24 लाख करोड़ रुपये) का निवेश किया है और उन्हें मेटा के पूरे एआई प्रोग्राम का नेतृत्व सौंपा है। वांग अब मेटा की सभी एआई प्रोडक्ट और रिसर्च टीमों की निगरानी कर रहे हैं, जो अब एक नई इकाई, मेटा सुपरइंटेलिजेंस लैब्स के तहत काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
एलेक्जेंडर वांग
- फोटो : Instagram/alexander wang
बेहद कम उम्र में शुरू किया एआई स्टार्टअप
साल 2016 में, सिर्फ 19 साल की उम्र में एलेक्जेंडर वांग ने अपनी दोस्त लूसी गुओ (Lucy Guo) के साथ मिलकर Scale AI की शुरुआत की थी। दोनों ने बेहद सीमित संसाधनों के साथ दिन-रात मेहनत की और धीरे-धीरे उनका स्टार्टअप सिलिकॉन वैली में चर्चा का विषय बन गया। आज Scale AI की वैल्यूएशन 14 अरब डॉलर से अधिक है, और इसके निवेशकों में Nvidia, Amazon, और Meta जैसे दिग्गज शामिल हैं।
4 of 6
मेटा
- फोटो : ANI
वांग की रणनीति से मिलेगी मेटा को नई दिशा
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा जॉइन करने के बाद वांग ने कंपनी की एआई टीम को चार अलग-अलग समूहों में बांट दिया है। उनका कहना है कि “सुपरइंटेलिजेंस अब आने वाला भविष्य नहीं, बल्कि दरवाजे पर खड़ा सच है।” उन्होंने कहा कि कंपनी को अपने विजन पर केंद्रित रहना होगा, जिसमें रिसर्च, प्रोडक्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर तीन मुख्य स्तंभ होंगे।
विज्ञापन
5 of 6
Meta
- फोटो : FREEPIK
स्केल एआई से मेटा तक का सफर
न्यू मैक्सिको में जन्मे वांग चीनी मूल के फिजिसिस्ट्स के बेटे हैं। उन्होंने MIT की पढ़ाई बीच में छोड़कर Scale AI शुरू किया था। वांग के सिलिकॉन वैली और वॉशिंगटन डी.सी. दोनों में मजबूत रिश्ते हैं, जिनमें OpenAI के सैम ऑल्टमैन और अमेरिकी नीति-निर्माताओं से भी करीबी संबंध शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।