यदि आप भी स्मार्टफोन खरीदने के लिए किसी सेल का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अमेजॉन इंडिया ने ग्रांड सेल का आयोजन किया है जो आज यानि 11 सितंबर को शुरू हो रही है और 13 सितंबर तक चलेगी। इस सेल में हुवावे के स्मार्टफोन पर 10,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। यह सेल हर रोज 12 बजे से 3 बजे के बीच होगी। तो आइए जानते हैं इस सेल में मिलने वाले सभी ऑफर्स के बारे में।
अमेजॉन ग्रांड सेल: स्मार्टफोन पर मिल रही है 10,000 रुपये तक की छूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस सेल में हुवावे पी20 लाइट को 5,000 रुपये की छूट के साथ 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन की कीमत 22,999 रुपये है। इसमें 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।
इसके अलावा हुवावे नोवा 3आई को 19,990 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी कीमत 23,990 रुपये है। इस फोन में भी 2 रियर और 2 फ्रंट मिलाकर कुल 4 कैमरे है। इसमें 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी।
तीन रियर कैमरे वाला हुवावे पी20 प्रो पर 10,000 रुपये की छूट मिल रही है। इस छूट के बाद पी20 प्रो को 59,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी कीमत 69,999 रुपये है। इस फोन में 20, 40 और 8 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरे हैं। इसकी बॉडी एल्यूमिनियम की है।
हुवावे नोवा 3
इस फोन पर 8 हजार रुपये की छूट मिल रही है। छूट के बाद हुवावे नोवा 3 को 32,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी कीमत 39,999 रुपये है। इस फोन में 24+16 मेगापिक्सल का डुअळ रियर कैमरा और 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।