आज होने वाले ईवेंट के लिए एप्पल ने पूरी तैयारी कर ली है। इसी बीच रोज कुछ-ना-कुछ लीक्स रिपोर्ट सामाने आ रही हैं। वहीं आज इनमें से इतर आपको 6 ऐसे प्रोडक्ट्स के बारे में बताएंगे जो आज एप्पल के ईवेंट में लांच हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
एप्पल आज लांच कर सकता है ये 6 प्रोडक्ट्स, आईफोन से लेकर सस्ते आईपैड तक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक लीक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि iPhone XS एप्पल का सबसे छोटा आईफोन होगा। इसमें 5.8 इंच की ओलईडी डिस्प्ले होगी और यह iPhone X का अपग्रेडेड वर्जन होगा। इसमें नया प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।
iPhone XS Max
12 सितंबर को होने वाले इस इवेंट में iPhone XS Max लांच कर सकता है जिसमें सबसे बड़ी डिस्प्ले मिलेगी। बताया जा रहा है कि इसमें 6.5 इंच से बड़ी डिस्प्ले होगी। साथ ही इसमें एप्पल पेंसिल और तीन रियर कैमरे दिए जा सकते हैं।
तमाम रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आईफोन 9 भी इस साल एप्पल लांच करेगा जो कि अबतक का सबसे सस्ता आईफोन होगा। इसमें 6.1 इंच की डिस्प्ले मिलेगी और इसी आईफोन में डुअल सिम सपोर्ट भी मिलेगा। आईफोन 9 को चार रंगों में लांच किया जा सकता है।
एप्पल स्मार्टवॉच
खबर है कि Apple नया स्मार्टवॉच लांच करेगा जिसका नाम एप्पल वॉच सीरीज 4 होगा। इसमें शानदार डिजाइन और गोल डाल मिलेगा। इसके अलावा इसमें अलवेज ऑन डिस्प्ले मिल सकता है।