फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा ने खरीदी हॉट पिंक हार्ले, देखें, आपके पसंदीदा स्टार्स किस बाइक पर हैं फिदा

Fri, 07 Sep 2018 01:01 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Sep 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
bollywod stars use these bikes
priyanka with harley
आजकल मार्केट में एक से एक बाइक उपलब्ध है देखे तो नजर हटाने का मन नहीं होता। कुछ लोग तो महंगी बाइक्स खरीद कर अपना सपना पूरा कर लेते हैं। जबकि कुछ बस देख कर ही संतुष्ट होने को मजबूर हैं। बॉलिवुड स्टार्स भी बाइक के इस प्यार से अछूते नहीं रहे हैं। यही कारण है कि ज्यादातर स्टार्स अपने शौक को पूरा करने के लिए महंगी बाइक रखते हैं। आज हम ऐसी ही कुछ बाइक्स की बात करेंगें जो देखने में धासू है साथ ही कौन है इनका मालिक यह भी जानेंगें।


हार्ले डेविडसन सुपरलो
कंपनी ने सुपरलो 1200टी में 1200सीसी वी ट्विन इंजन का इस्तेमाल किया है। इस बाइक का वजन 118 पोन्ड से कम है, हार्ले डेविडसन की टि्वन इंजन की सबसे हल्की बाइक है। इसमें अल्मोनियम व्हील्स का इस्तेमाल किया गया है। बता दें,क्वांटिको स्टार प्रियंका को हाल ही में बाइक का शौक चढ़ा है,उन्होंने हाल ही में हार्ले डेविडसन सुपरलो खरीदी है। बाइक का गुलाबी रंग प्रियंका की पर्सनैलिटी पर सूट करता है।
 
bollywod stars use these bikes
sanjay dutt bike

हार्ले-डेविडसन फैट बॉय
हार्ले-डेविडसन फैट बॉय 90 के दशक से चली आ रही है। यह हार्ले-डेविडसन के सबसे पॉपुलर मॉडल्स में से एक  है। इस बाइक को फिल्मो में भी देखा जा चुका है। जिसके बाद ऑक्शन में इस बाइक को 5 से 6 करोड़ तक में खरीदा गया। हार्ले की यह बाइक एक स्टैन्डर्ड मेंन्टेन करती है। जिसकी कीमत 15 लाख रुपये है। यह शानदार बाइक संजय दत्त के स्वामित्व में है।

bollywod stars use these bikes
john abraham bike

यामाहा वीएमएएक्स
कंपनी ने इस मोटरसाइकल का ऐनिवर्सरी एडिशन कुछ समय पहले लांच किया था। यामाहा वीएमएएक्स अपने लुक्स में बेहद ही शानदार मोटरसाइकिलों में से एक है। इस बाइक को सबसे पहले 1985 में लांच किया गया था। और तब से सिर्फ इसे दो बार रीडिजाइन किया गया है। इस बाइक के ज्यादातर पार्ट में कार्बन का इस्तेमाल किया गया है। इसका टैंक कवर, फ्रंट और रियर मडगॉर्ड, साइड कवर्स, सभी कार्बन फाइबर से लैस हैं। फिलहाल जॉन अब्राहम इस बाइक की राइड का आनन्द उठाते हैं। जिसकी कीमत 30 लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywod stars use these bikes
salman khan's suzuki

सुजुकी इंट्रूडर एम 1800
सुजुकी इंट्रूडर एम 1800 पिछले कुछ समय से मार्केट मेंं धाक जमाये हुए है। सलमान खान के पास बाइको का बड़ा कलेक्शन है और उस कलेक्शन की सबसे महंगी बाइक सुजुकी इंट्रूडर एम 1800 है जिसकी कीमत 16 लाख रुपये है। इस बाइक में 4-स्ट्रोक 2-सिलेंडर का लिक्विड कूल इंजन दिया गया है। 

विज्ञापन
bollywod stars use these bikes
vivike oberoi ducati

डुकाटी 1098
डुकाटी की यह स्पोर्ट्स बाइक साल 2007 से मार्केट में है। जिसकी स्पीड 278.9 km/h है। स्टार परसनैलिटी विवेक को भी बाइक का काफी शौक है। और उनके पास यह डुकाटी 1098 है। जिसकी कीमत 45 लाख रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed