गूगल पिक्सल फोन के लिए आधिकारिक तौर पर मंगलवार को एंड्रॉइड 10 जारी कर दिया गया। गूगल का दावा है कि इस साल एंड्रॉइड 10 पर उपकरणों को लॉन्च करने या अपग्रेड करने के लिए वह कई पार्टनरों के साथ काम कर रहा है। उम्मीद भी की जा रही थी कि एंड्रॉय़ड का यह संस्करण पहले की तुलना में अब तेजी से आएगा।
गूगल पिक्सल फोन के लिए आधिकारिक रूप से जारी हुआ Android 10, इन मायनों में है खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहतर प्राइवेसी
एंड्रॉयड की प्राइवेसी को लेकर हमेशा से बवाल होता रहा है, लेकिन एंड्रॉयड 10 को लेकर उम्मीद है कि कम-से-कम यूजर्स की प्राइवेसी को दुरूस्त किया जाएगा। एंड्रॉयड 10 के साथ प्राइवेसी पर बेहतर कंट्रोल के लिए नया एप परमिशन दिया जाएगा, ताकि आप यह तय कर सकें कि कौन-सा एप आपके फोन में क्या-क्या एक्सेस कर रहा है। प्राइवेसी के लिए एंड्रॉयड 10 में एप रनटाइम परमिशन, बैकग्राउंड एप रनिंग और लोकेशन पर कंट्रोल मिलेगा। एंड्रॉयड 10 में लोकेशन को एक्सेस को लॉक करने का विकल्प मिलेगा।
स्क्रीन रिकॉर्डिंग
एंड्रॉयड वर्जन में स्क्रीन रिकॉर्डिंग को लेकर कई सालों से मांग हो रही है। वहीं अब एंड्रॉयड 10 में गूगल ने आखिरकार यह फीचर दे दिया है। इसे फोन की सेटिंग में डेवलपर्स ऑप्शन में से ऑन किया जा सकता है। इसके बाद एक टॉगल आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, जहां से आप रिकॉर्डिंग चालू कर सकते हैं।
डेस्कटॉप मोड
Android 10 में आपको डेस्कटॉप मोड भी मिलेगा। ऐसे में आप अपने फोन को किसी लैपटॉप या मॉनिटर से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद आपके फोन का पूरा इंटरफेस लैपटॉप या मॉनिटर पर आ जाएगा। बता दें कि डेस्कटॉप मोड के लिए सैमसंग अपने फ्लैगशिप फोन में DeX का सपोर्ट दे रही है जिसके जरिए आप अपने फोन को सिर्फ एक केबल से लैपटॉप या मॉनिटर से कनेक्ट कर सकते हैं।
शेयरिंग शॉर्टकट
किसी वेब लिंक, फोटो या वीडियो को शेयर करने के लिए एंड्रॉयड 10 में नया शेयरिंग विकल्प मिलेगा, जहां आपको हाल ही के कॉन्टेक्ट और कंटेंट शेयरिंग एप मिलेंगे। यहां आपको ब्लूटूथ, जीमेल, मैसेज, कॉपी टू क्लिपबोर्ड और सेव टू ड्राइव जैसे कई विकल्प मिलेंगे।