फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रशियन हैकर्स से खरीदी बैंक अकाउंट की जानकारी, देश के हजारों लोगों को लगाया चूना

Thu, 13 Feb 2020 05:29 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Thu, 13 Feb 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
Credit card frauds: Data purchased from Russian hackers cheated millions of people two arrested
Credit card frauds - फोटो : amar ujala

पिछले छह महीनों में दो बार भारत के लोगों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड की जानकारी डार्क नेट पर सार्वजनिक होने की रिपोर्ट सामने आई है। बीते जनवरी में आई रिपोर्ट के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सभी बैंकों को मामले की जांच का आदेश दिया था। वहीं अब एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हुआ है जो हैकर्स से क्रेडिट और डेबिट कार्ड की जानकारी खरीदकर देश में लोगों को चूना लगा रहा था। आइए जानते हैं...

Credit card frauds: Data purchased from Russian hackers cheated millions of people two arrested
डेबिट-क्रेडिट कार्ड - फोटो : SELF

मध्य प्रदेश साइबर सेल ने दो ऐसे साइबर चोरों को गिरफ्तार किया है जो रशियन हैकर्स ने लोगों के बैंक अकाउंट की जानकारी खरीदकर लोगों को ठगते थे। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने कुछ दिन पहले ही फेसबुक पर विज्ञापन के लिए चोरी किए गए क्रेडिट कार्ड से पेमेंट किया है। 

Credit card frauds: Data purchased from Russian hackers cheated millions of people two arrested
Hacker

पुलिस का कहना है कि इससे पहले ये ठग डार्क नेट पर मौजूद हैकर्स की वेबसाइट से वर्चुअल करेंसी बिट्क्वाइन का इस्तेमाल कर क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डाटा खरीदते थे। पुलिस को इनके पास से 700 क्रेडिट और क्रेडिट कार्ड की जानकारी मिली है। थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Credit card frauds: Data purchased from Russian hackers cheated millions of people two arrested
hacker - फोटो : Lifewire

साइबर सेल एसपी जितेंद्र सिंह के मुताबिक ठगी के शिकार हुए अनूप तिवारी ने 9 दिसंबर को शिकायत की थी कि उनके एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से 21,188 रुपये निकले हैं, जबकि उनके पास कोई ओटीपी नहीं आया। 

विज्ञापन
Credit card frauds: Data purchased from Russian hackers cheated millions of people two arrested
Hacker

इस मामले की जांच में पता चला कि अनूप के क्रेडिट कार्ड की डीटेल रशियन हैकर्स ने चोरी किया था और वेबसाइट पर अपलोड किया था, जहां से आरोपी चिराग और मुकुल ने 8 डॉलर यानी करीब 600 रुपये में पिन सहित क्रेडिट कार्ड की डीटेल खरीदी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed