फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

jio, Airtel और Vodafone के इन प्लान में कौन-सा है बेस्ट, जानें यहां

Thu, 13 Feb 2020 03:01 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Thu, 13 Feb 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
jio airtel and vodafone prepaid plans which one is best know all details in hindi
jio vs airtel vs vodafone
इस समय भारतीय बाजार में जियो, एयरटेल और वोडाफोन का दबदबा बना हुआ है। तीनों कंपनियों के प्रीपेड प्लान बाजार में मौजूद हैं, जिनमें यूजर्स को जरूरत के हिसाब से डाटा मिल रहा है। इतना ही नहीं कंपनियों ने अपने यूजरबेस को बढ़ाने के लिए प्रीमियम एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन दी हैं। वहीं, तीनों कंपनियों ने पिछले साल टैरिफ प्लान महंगे किए थे। आज हम आपके लिए तीनों कंपनियों के कुछ चुनिंदा प्लान लेकर आए हैं, जिनमें 2 जीबी डाटा और जीवन बीमा मिलेगा। तो आइए जानते हैं इन प्रीपेड प्लान के बारे में...

 
jio airtel and vodafone prepaid plans which one is best know all details in hindi
jio - फोटो : jio

Jio का 129 रुपये वाला प्लान
जियो के इस प्लान में यूजर्स को कुल 2 जीबी डाटा और 300 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा आप जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। हालांकि, कंपनी अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 एफयूपी मिनट देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

नोट : इस पैक में आपको जियो प्रीमियम एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन मिलेगी।

jio airtel and vodafone prepaid plans which one is best know all details in hindi
airtel - फोटो : airtel

Airtel का 179 रुपये वाला प्लान
इस प्लान में आपको कुल 2 जीबी डाटा और 300 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी आपको इस पैक में दो लाख रुपये का जीवन बीमा भी देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है। 

नोट : इस पैक में आपको एयरटेल एक्सट्रीम एप, फ्री हेलो ट्यून और विंक म्यूजिक एप की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
jio airtel and vodafone prepaid plans which one is best know all details in hindi
vodafone - फोटो : vodafone

Vodafone का 149 रुपये वाला प्लान 
इस पैक में यूजर्स को कुल 2 जीबी डाटा और 300 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को वोडाफोन प्ले और जी5 एप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी। वहीं, इस प्लान की समय सीमा 28 दिनों की है।

विज्ञापन
jio airtel and vodafone prepaid plans which one is best know all details in hindi
Jio vs Airtel vs Vodafone

तीनों कंपनियों के प्लान निष्कर्ष
वैसे तो तीनों कंपनियां ही अपने प्लान में डाटा और एसएमएस की सुविधा दे रही हैं। हालांकि, जियो के प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग नहीं मिलेगी। वहीं, दूसरी तरफ एयरटेल का केवल एक ऐसा प्लान है, जिसमें दो लाख रुपये का जीवन बीमा (लाइफ इंश्योरेंस) दिया जा रहा है। इसके अलावा तीनों कंपनियों ने प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दी गई है। तो ऐसे में कहा जा सकता है एयरटेल का प्लान बेहतर है, क्योंकि इसमें जीवन बीमा मिल रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed