आप सभी लोग मोबाइल इस्तेमाल करते होंगे तो जाहिर-सी बात है कि आपके पास किसी ना किसी टेलीकॉम कंपनी नंबर (कनेक्शन) होगा। वैसे तो टेलीकॉम कंपनियां अपने स्तर पर ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देने की कोशिश करती हैं लेकिन कई बार उनके साथ ही तकनीकी समस्या आ जाती है। ऐसे में आपकी परेशानी बढ़ जाती है और कस्टमर केयर को फोन करने की सोचते हैं लेकिन अपनी टेलीकॉम कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर नहीं मालूम होने के कारण आप कॉल नहीं कर पाते हैं। चलिए आज हम आपको एयरटेल, जियो, वोडाफोन और आइडिया समेत सभी टेलीकॉम के कस्टमर केयर का नंबर बताते हैं।
Jio, Airtel, BSNL, Idea: सभी कंपनियों के कस्टमर केयर के नंबर और ई-मेल आईडी
BSNL
यदि आप एक मोबाइल उपभोक्ता है तो किसी प्रकार की शिकायत के लिए आप अपने बीएसएनएल नंबर से 1503 पर फोन कर सकते हैं। इसके अलावा आप 1800-180-1503 पर भी फोन कर सकते हैं। वहीं यदि आपके लैंडलाइन में कोई शिकायत है तो आप 198 या 1500 या 1800-345-1500 पर फोन करके शिकायत कर सकते हैं। ये सभी नंबर टॉल फ्री हैं। ब्रॉडबैंड के ग्राहक किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए 198 या 1504 या 1800-345-1504 पर फोन कर सकते हैं।
Vodafone
वोडाफोन को आप शिकायत के लिए 199 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा आप 9820098200 पर भी फोन कर सकते हैं। इन दोनों नंबर पर प्रति 3 मिनट 50 पैस चार्ज लगेंगे। इसके अलावा आप 198 पर टॉल फ्री फोन कर सकते हैं। यदि आप ई-मेल पर शिकायत करना चाहते हैं तो आप चेन्नई के vodafonecare.chn@vodafone.com। अलग-अलग सर्किल के लिए अलग-अलग ई-मेल आईडी है जिसकी जानकारी आप वोडाफोन की वेबसाइट पर जाकर कॉन्टेक्ट अस सेक्शन में ले सकते हैं।
Tata Docomo
कस्टमर केयर नंबर 121 या1860-266-5555- ये दोनों नंबर टॉल फ्री हैं।
Airtel- मोबाइल प्री-पेड-पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड
किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए - 121 (3 मिनट के 50 पैसे लगेंगे)
शिकायत के लिए- 198
ई-मेल आईडी- 121@airtel.com
ब्रॉडबैंड शिकायत- 121
एयरटेल DTH
अपने रजिस्टर्ड टेलीफोन नंबर से 12150 पर कॉल करें या फिर 1800-103-4444 पर कॉल करें।