फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या सच में 12वीं पास छात्रों को मोदी सरकार दे रही है 7,000 रुपये?

Tue, 22 Jan 2019 02:54 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Tue, 22 Jan 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
Reality check of SSC HSC YOJNA viral message modi government giving Rs 7,000 to each student
SSC-HSC-yojana

व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया आजकल किसी भी बात को बहुत ही कम समय में पूरी दुनिया में पहुंचाने का सबसे बड़ा माध्यम हो गया है। आए दिन व्हाट्सऐप पर तमाम तरह के मैसेज, फोटो और वीडियो आते रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से व्हाट्सऐप पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि मोदी सरकार 12वीं पास छात्रों को 7,000 रुपये दे रही है और इसके लिए फॉर्म भी भरा जा रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

Reality check of SSC HSC YOJNA viral message modi government giving Rs 7,000 to each student
SSC-HSC-yojana

मैसेज में क्या लिखा है।
Senioe Secondary Certificate-Higher Secondary Certificate योजना - Get Free 7000 cheque
अगर आप 10-12 पास है तो जल्दी  लाभ लीजिये ।
 12 पास सभी विद्यार्थी को Modi Goverment मुक्त में दे रहे है 7000 रुपये
 10 पास सभी विद्यार्थी को Modi Goverment मुक्त में दे रहे है 5000 रुपये
क्या आपने 40�E0��े ज्यादा स्कोर किया है?
अगर हाँ  तो आपभी ले सकते है SSC-HSC योजना का लाभ।
जल्दी ही लिंक ओपन करे
 👉http://sarkaari-yojana-gov.in/SSC-HSC-yojana

Reality check of SSC HSC YOJNA viral message modi government giving Rs 7,000 to each student
SSC-HSC-yojana

सबसे पहले आपको बता दें कि इसमें सीनियर की स्पेलिंग गलत लिखी गई है और इसके साथ दिए जा रहे लिंक पर क्लिक पर एक वेबसाइट खुल रही है जो सुरक्षित नहीं है, इंटरनेट की भाषा में कहें तो यह सिक्योर नहीं है यानि इस वेबसाइट पर कोई भी जानकारी देना खतरे से खाली नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Reality check of SSC HSC YOJNA viral message modi government giving Rs 7,000 to each student
SSC-HSC-yojana

लिंक खोलने के बाद खुलने वाली बेवसाइट पर शिक्षा, जाति, मार्क्स और 12वीं पास करने का वर्ष जैसी जानकारी मांगी जा रही है, लेकिन इस लिंक पर आपको क्लिक करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि इस वेबसाइट के जरिए आपकी निजी जानकारी मार्केटिंग के लिए ली जा रही है। साथ ही मैसेज में कई अशुद्धियां भी हैं।

विज्ञापन
Reality check of SSC HSC YOJNA viral message modi government giving Rs 7,000 to each student
SSC-HSC-yojana
अब मैसेज के दावे की बात करें तो यह दावा पूरी तरह से झूठा है। इस नाम से सरकार की कोई योजना नहीं है और सरकार छात्रों को कोई पैसे नहीं दे रही है। तो यदि आपके पास भी ऐसा हो कोई मैसेज आया है तो उसे किसी को फॉरवर्ड ना करें और खुद भी डिलीट कर दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed