सब्सक्राइब करें

Alert: चोरी का हो सकता है आपका नया फोन! सरकार ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे खा सकते हैं धोखा

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sun, 22 Mar 2026 05:56 PM IST
सार

Government Advisory for Mobile Buyers: आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं?  तो कहीं आप भी कम कीमत के चक्कर में कोई चोरी का या क्लोन (नकली) डिवाइस तो नहीं खरीद रहे? भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने स्मार्टफोन खरीदारों के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। अगर आपने अनजाने में भी गलत डिवाइस खरीदा, तो आपका फोन न केवल ब्लॉक हो सकता है, बल्कि आप कानूनी पचड़े में भी फंस सकते हैं। इस रिपोर्ट में जानिए वो आसान स्टेप्स, जिनसे आप अपने पैसे और खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।
 

विज्ञापन
Govt Issues Smartphone Buying Advisory: How Check IMEI, Avoid Stolen Cloned Devices.
सरकार ने जारी की एडवाइजरी - फोटो : amarujala.com
भारतीय साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए एक अहम एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि अगर आप बिना जांच के फोन खरीदते हैं, तो आप चोरी, क्लोन या अवैध डिवाइस का शिकार हो सकते हैं। ऐसे फोन बाद में नेटवर्क की ओर से ब्लॉक हो सकते हैं, काम करना बंद कर सकते हैं या आपको कानूनी परेशानी में डाल सकते हैं। इसलिए खरीद से पहले कुछ जरूरी जांच करना बेहद जरूरी है।
Trending Videos
Govt Issues Smartphone Buying Advisory: How Check IMEI, Avoid Stolen Cloned Devices.
ऐसे चेक करें - फोटो : freepik
IMEI नंबर का मैच फिक्सिंग चेक करें
फोन के बॉक्स पर लिखा IMEI नंबर और फोन के अंदर का नंबर एक ही होना चाहिए। इसके लिए अपने फोन के डायलर में *#06# टाइप करें। स्क्रीन पर दिखने वाला नंबर, बॉक्स और बिल पर लिखे नंबर से मैच होना चाहिए। अगर इनमें जरा भी फर्क है, तो समझ लीजिए कि डिवाइस के साथ छेड़छाड़ हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Govt Issues Smartphone Buying Advisory: How Check IMEI, Avoid Stolen Cloned Devices.
आधिकारिक पोर्टल से जांचे - फोटो : एआई जनरेटेड
आधिकारिक CEIR पोर्टल का इस्तेमाल
दूरसंचार विभाग का CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल आपको यह बताने में मदद करता है कि फोन चोरी का है या नहीं। इसके लिए पोर्टल पर जाएं, IMEI नंबर दर्ज करें और OTP के जरिए वेरिफिकेशन करें। यहां आपको डिवाइस के ब्लैकलिस्ट होने या चोरी होने की पूरी जानकारी मिल जाएगी।
Govt Issues Smartphone Buying Advisory: How Check IMEI, Avoid Stolen Cloned Devices.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik
कम दाम पड़ न जाए महंगा
एडवाइजरी के अनुसार, अगर कोई हाई-एंड स्मार्टफोन आपको मार्केट रेट से बहुत कम कीमत पर मिल रहा है, तो सावधान हो जाएं। ये डिवाइस अक्सर क्लोन  या रिफर्बिश्ड होते हैं, जिन्हें गलत तरीके से बेचा जा रहा होता है।
विज्ञापन
Govt Issues Smartphone Buying Advisory: How Check IMEI, Avoid Stolen Cloned Devices.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik
केवल अधिकृत विक्रेताओं से खरीदें
हमेशा भरोसेमंद प्लेटफॉर्म या ऑथोराइज्ड स्टोर से ही खरीदारी करें। पक्का इनवॉइस (बिल) लेना न भूलें, क्योंकि बाद में वारंटी या किसी कानूनी समस्या के समय यही आपका सबसे बड़ा सबूत होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed