{"_id":"69c3c5787ec8e4a0760342f4","slug":"bsnl-recharge-plans-under-1000-long-validity-data-calling-benefits-2026-03-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BSNL के ₹1000 से कम वाले ये 3 प्लान हैं पैसा वसूल: 164 दिनों तक की वैलिडिटी, सस्ते कॉलिंग ऑप्शन और कई फायदे","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
BSNL के ₹1000 से कम वाले ये 3 प्लान हैं पैसा वसूल: 164 दिनों तक की वैलिडिटी, सस्ते कॉलिंग ऑप्शन और कई फायदे
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Wed, 25 Mar 2026 04:52 PM IST
सार
BSNL Prepaid Recharge: प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों द्वारा रिचार्ज की कीमतें बढ़ाए जाने के बाद, सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL (बीएसएनएल) बजट यूजर्स के लिए एक मसीहा बनकर उभरी है। अगर आप 1000 रुपये के अंदर ऐसे प्लान ढूंढ रहे हैं जो महीनों तक चलें, तो यह रिपोर्ट आपके लिए है।
प्राइवेट कंपनियों के महंगे होते रिचार्ज के बीच सरकारी कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ग्राहकों के लिए राहत लेकर आई है। BSNL के 1000 रुपये से कम वाले प्रीपेड प्लान इन दिनों यूजर्स के लिए किफायती विकल्प बनकर उभरे हैं। इनमें लंबी वैलिडिटी, रोजाना डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे फायदे मिलते हैं, जो बढ़ती टेलीकॉम कीमतों के बीच राहत देते हैं। आइए तीनों प्लान के बारे में डिटेल में जानते हैं।
Trending Videos
2 of 5
BSNL (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : AI
लंबी वैलिडिटी वाला बेस्ट प्लान
BSNL का 997 रुपये वाला प्रीपेड प्लान लंबी अवधि के लिए सबसे आकर्षक विकल्प माना जा रहा है। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग, पूरे देश में फ्री रोमिंग, रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा और 100 एसएमएस मिलते हैं। खास बात यह है कि होली 2026 ऑफर के तहत 31 मार्च तक रिचार्ज करने पर इसकी वैलिडिटी 150 दिन से बढ़ाकर 164 दिन कर दी गई है। इस हिसाब से रोज का खर्च करीब 6 रुपये से थोड़ा ज्यादा बैठता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
1000 रुपये से कम में कई तरह के प्लान
- फोटो : AI
मिड-रेंज यूजर्स के लिए प्लान
अगर आप ज्यादा लंबी वैलिडिटी नहीं चाहते, तो 347 रुपये वाला प्लान बेहतर विकल्प है। इसमें रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस मिलते हैं। इसकी वैलिडिटी आमतौर पर 50 से 54 दिन के बीच रहती है। डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 40 kbps रह जाती है, जिससे बेसिक इंटरनेट इस्तेमाल जारी रखा जा सकता है।
4 of 5
बीएसएनएल
- फोटो : अमर उजाला
सस्ता और शॉर्ट-टर्म ऑप्शन
कम बजट वाले यूजर्स के लिए 147 रुपये वाला प्लान अच्छा विकल्प है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, पूरे महीने के लिए 10GB डेटा और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। इसकी वैलिडिटी करीब 30 दिन की होती है। यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो कॉलिंग ज्यादा करते हैं और इंटरनेट के लिए वाई-फाई पर निर्भर रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बीएसएनएल
- फोटो : AI
बढ़ती टेलीकॉम कीमतों के बीच BSNL के ये प्लान किफायती विकल्प साबित हो सकते हैं। हालांकि, कंपनी की 4G सेवा अभी कई क्षेत्रों में पूरी तरह मजबूत नहीं है, लेकिन कम खर्च में लंबी वैलिडिटी और कॉलिंग के लिए ये प्लान आज भी उपयोगी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।