{"_id":"69c3c4f74bbab64a8a0cf8de","slug":"dd-free-dish-revolution-watch-100-channels-directly-tv-without-box-govt-unveils-new-tech-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेट-टॉप बॉक्स की छुट्टी: अब सीधे टीवी पर मुफ्त में चलेगें चैनल्स, जानिए क्या है नया सैटेलाइट ट्यूनर","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
सेट-टॉप बॉक्स की छुट्टी: अब सीधे टीवी पर मुफ्त में चलेगें चैनल्स, जानिए क्या है नया सैटेलाइट ट्यूनर
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Wed, 25 Mar 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
सार
Built-in Satellite Tuner TV India: भारत में टेलीविजन और डिजिटल कंटेंट की दुनिया में एक नए युग की शुरुआत हुई है। सरकार ने ऐसे टीवी सेट्स पेश किए हैं जिनमें सैटेलाइट ट्यूनर पहले से लगा होगा, यानी अब आप बिना किसी बाहरी बॉक्स या एक्स्ट्रा वायरिंग के डीडी फ्री डिश के तमाम चैनलों का आनंद ले सकेंगे। इसके साथ ही, देश के कंटेंट क्रिएटर्स के लिए गूगल और यूट्यूब के साथ मिलकर एक बड़ा एआई स्किलिंग अभियान भी शुरू किया गया है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन
विस्तार
सरकार ने बिल्ट-इन सैटेलाइट ट्यूनर वाले टीवी पेश किए हैं, जिससे अलग सेट-टॉप बॉक्स और रिमोट की जरूरत खत्म हो जाएगी। साथ ही, दर्शकों के लिए एक स्मार्ट प्रोग्राम गाइड भी दी गई है। डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए गूगल और यूट्यूब के साथ मिलकर 15 हजार क्रिएटर्स को एआई की ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा, माई वेव्स प्लेटफॉर्म के जरिए आम नागरिकों को भी कंटेंट क्रिएटर बनने का मौका मिलेगा।
आपके लिए क्या बदलेगा?
1. सेट-टॉप बॉक्स से मुक्ति
अब तक फ्री-टू-एयर चैनल देखने के लिए अलग से डिश और बॉक्स लगवाना पड़ता था। नए टीवी में ट्यूनर अंदर ही होगा, जिससे लागत कम होगी और अलग से बॉक्स खरीदने का पैसा बचेगा। वायरिंग का जाल खत्म होगा और एक ही रिमोट से पूरा टीवी कंट्रोल हो सकेगा। नया इलेक्ट्रॉनिक प्रोग्राम मिलने से यह गाइड (EPG) चैनलों को खोजना आसान बना देगा।
ये भी पढ़े: सावधान: इनकम टैक्स भरने के चक्कर में कहीं हो न जाए स्कैम, ‘कम्प्लायंस गैप’ ईमेल से हो रहा फ्रॉड, आपको भी मिला?
2. कंटेंट क्रिएटर्स के लिए MyWAVES और AI ट्रेनिंग
सरकार ऑरेंज इकोनॉमी (क्रिएटिव इकोनॉमी) पर बड़ा दांव खेल रही है।
इसे लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह क्रिएटिव सेक्टर, को सशक्त बनाने वाला कदम बताया। वहीं, यूट्यूब इंडिया की एमडी गुंजन सोनी ने कहा कि एआई के जरिए भारतीय क्रिएटर्स वैश्विक स्तर पर अपनी कहानियां सुना सकेंगे।
Trending Videos

- MyWAVES: यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कोई भी नागरिक अपना कॉ कोई भी कॉन्टेंट (शॉर्ट वीडियो या एपिसोड) अपलोड और शेयर कर सकता है।
- AI स्किलिंग: गूगल और यूट्यूब के साथ मिलकर 15 हजार प्रतिभागियों को एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स (VFX) और गेमिंग में AI के इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी जाएगी।
इसे लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह क्रिएटिव सेक्टर, को सशक्त बनाने वाला कदम बताया। वहीं, यूट्यूब इंडिया की एमडी गुंजन सोनी ने कहा कि एआई के जरिए भारतीय क्रिएटर्स वैश्विक स्तर पर अपनी कहानियां सुना सकेंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन