सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   multi purpose electric cooker benefits lpg crisis india budget cooking option

Cooker: LPG सिलेंडर का झंझट भुला देगा ये कुकर, 1,500 रुपये से भी कम है कीमत, इंडक्शन की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Wed, 25 Mar 2026 03:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Multi Purpose Electric Cooker: गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत और सप्लाई की परेशानी के बीच इलेक्ट्रिक कुकर तेजी से लोगों की पहली पसंद बन रहा है। कम कीमत, आसान इस्तेमाल और बिना गैस के खाना बनाने की सुविधा इसे हर घर के लिए एक स्मार्ट विकल्प बना रही है।

multi purpose electric cooker benefits lpg crisis india budget cooking option
मल्टी-पर्पस इलेक्ट्रिक कुकर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

देश में गैस सिलेंडर की कीमत और समय पर डिलीवरी की समस्या के कारण लोग अब वैकल्पिक कुकिंग ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में कई लोग महंगे इंडक्शन स्टोव खरीद रहे हैं तो कई लोग इन्फ्रारेड कुकटॉप भी घर ला रहे हैं। ऐसे में कई लोगों को खाना पकाने के इस सस्ते विकल्प के बारे में नहीं जानते। इन दिनों इलेक्ट्रिक कुकर एक सस्ता, आसान और भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरा है, जो बिना गैस के भी खाना बनाने की सुविधा देता है। आइए जानते हैं इलेक्ट्रिक कुकर पर आप कौन-कौन से व्यंजन बना सकते हैं और इसके फीचर्स क्या-क्या हैं।
Trending Videos


क्या इलेक्ट्रिक कुकर है LPG सिलेंडर का बेस्ट विकल्प?
इलेक्ट्रिक कुकर को गैस सिलेंडर का सबसे बेहतर विकल्प तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन ये गैस सिलेंडर की किल्लत से निपटने में आपकी काफी मदद कर सकता है। इलेक्ट्रिक कुकर खासतौर पर उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी हैं जो अकेले रहते हैं। एक अच्छे ब्रांड का इलेक्ट्रिक कुकर आपको बाजार में मात्र 1500 से 2000 रुपये की रेंज में मिल जाएगा और इसे चलाने में सिर्फ एक इलेक्ट्रिक केटल जितनी बिजली खर्च होती है। यदि आप इंडक्शन चूल्हा या महंगे बर्तन नहीं खरीदना चाहते तो इलेक्ट्रिक कुकर आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में मौजूद शानदार मॉडल्स और उनकी खूबियां
ऑनलाइन और ऑफलाइन बाजार में आपको 1,500 रुपये से Prestige, Pigeon, Kent और Milton जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स के कई विकल्प मिल जाएंगे। मुख्य रूप से इसमें दो तरह के वेरिएंट आते हैं:

इलेक्ट्रिक केतली स्टाइल (Multi-purpose Kettle): यह चाय, कॉफी, मैगी और अंडे उबालने के लिए बेस्ट है। ये बाजार में 600-900 रुपये के बीच मिल जाते हैं।
मल्टी-कुकर बाउल (Electric Cooking Pot): इस कुकर में आप दाल, चावल और सब्जियां भी बना सकते हैं। इस मल्टी-पर्पस कुकर की कीमत 1500 रुपये से शुरू हो जाती है।

यह भी पढ़ें: खाना पकाने में इन्फ्रारेड से कम समय क्यों लेता है इंडक्शन? जानिए इसके पीछे की साइंस

क्या-क्या बना सकते हैं इसमें?
इलेक्ट्रिक कुकर सिर्फ चावल बनाने तक सीमित नहीं है। इसमें आप दाल, खिचड़ी, मैगी, सब्जी, सूप, पास्ता और यहां तक कि उबले अंडे भी बना सकते हैं। कुछ मल्टी-कुकर मॉडल में स्टीमिंग और बेकिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

फीचर्स जो बनाते हैं इसे खास
इलेक्ट्रिक कुकर में कई उपयोगी फीचर्स मिलते हैं:
  • ऑटो कट-ऑफ और सेफ्टी सिस्टम
  • कीप-वॉर्म फंक्शन (खाना गर्म बनाए रखता है)
  • नॉन-स्टिक पॉट
  • टेम्प्रेचर एडजस्ट नॉब
  • इंडिकेटर लाइट

अलग-अलग वेरिएंट और मॉडल
इलेक्ट्रिक कुकर 0.6 लीटर से लेकर 3 लीटर तक के साइज में आते हैं। छोटे कुकर 1-2 लोगों के लिए सही रहते हैं, जबकि 1.5-2 लीटर वाले कुकर 3-4 लोगों के लिए बेहतर विकल्प हैं।

इंडक्शन की भी जरूरत नहीं
इलेक्ट्रिक कुकर सीधे बिजली पर चलता है, इसलिए आपको अलग से इंडक्शन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती। बस प्लग लगाइए और खाना बनाना शुरू कर दीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed