{"_id":"5e45425f8ebc3ee5d475d048","slug":"hitech-robbery-in-doctor-house-in-vidya-nagar-loots-cctv-dvr-recorder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर पर लगे थे 6 CCTV कैमरे, फोन से कनेक्ट भी थे लेकिन फिर भी हो गई चोरी","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
घर पर लगे थे 6 CCTV कैमरे, फोन से कनेक्ट भी थे लेकिन फिर भी हो गई चोरी
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Thu, 13 Feb 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
HOME CCTV DEMO
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पहले लोग अपने घर पर सिक्योरिटी गार्ड रखते ताकि चोरी ना हो। उसके बाद जमाना हाईटेक हुआ तो लोगों ने सीसीटीवी कैमरे के जरिए अपने घर की निगरानी करने लगे, लेकिन कहते हैं ना कि चोर और पुलिस के हजार हाथ होते हैं। एक डॉक्टर ने अपने घर पर 6 सीसीटीवी कैमरे लगाए थे, वे दिनभर अपने फोन पर कैमरे की मदद से घर पर नजर भी रखते, बावजूद उनके घर में चोरी हो गई है और चोर नकदी समेत लाखों के सामान लेकर नौ दो ग्यारह हो गए हैं।
2 of 5
CCTV DEMO
- फोटो : Social
यह मामला मध्य प्रदेश के सपना संगीता के पीछे विद्या नगर में रहने वाले एक डॉक्टर के घर का है। डॉक्टर पुनीत ने अपने पर 6 सीसीटीवी कैमरे लगाए थे ताकि चोरी ना हो। सभी कैमरे आईपी कैमरे थे। ऐसे में पुनित ने सभी कैमरे को अपने फोन से एक्सेस करते थे और 24 घंटे घर पर मोबाइल से ही नजर रखते थे।
3 of 5
USE MOBILE AS CCTV
- फोटो : play store
बीते सोमवार को पुनित के मोबाइल से कैमरे का कनेक्शन कट गया। पुनित को लगा कि बिजली चली गई है या किसी कारणवश वाई-फाई बंद हो गया है लेकिन हुआ वह था जिसके बारे में डॉक्टर साहब ने कभी सोचा नहीं था। सोमवार की रात उनके घर में चोर घुसे और उन्होंने कैमरे का डीवीआर उखाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इसके बाद चोरों ने घर से 3.5 लाख रुपये, 60 तोला सोना के गहने उड़ा ले गए। भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक सोने के गहने में 2 मंगलसूत्र, 2 पैंडल, 2 हार, 14 अंगूठी, 3 ब्रेसलेट, कान के 10 जोड़ी टॉप्स, 3 चेन, नाक के 6 कांटे, बच्चे के चांदी के 6 ब्रेसलेट शामिल हैं। इसके अलावा 1.5 किलो चांदी के बर्तन, चांदी के 150 ग्राम सिक्के, चांदी की 30 जोड़ पायल और कमर बंध भी चोरी हुआ है।
विज्ञापन
5 of 5
robbery
- फोटो : shutterstock
पुनीत ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम के साथ मामले की जांच कर रही है। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि यदि आप मोबाइल पर अपने घर की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से कर रहे हैं तो कैमरे बंद होने पर तुरंत इसकी जांच करें और अपने पड़ोसी या किसी रिश्तेदार को फोन करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।