आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है लेकिन यदि आप गौर से देखें तो टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में काफी समय से पुरुषों का दबदबा रहा है, लेकिन अब ट्रेंड बदल रहा है और साथ ही इंडस्ट्री में महिलाओं की एंट्री हो रही है। साथ ही महिलाएं उस एक सोच को खत्म कर रही हैं जिसके मुताबिक टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री महिलाओं से नहीं संभल सकती है। तो आइए इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर फोर्ब्स द्वारा जारी उन 9 महिलाओं के बारे में जानते हैं जो टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में हैं और अरबपति हैं।
तकनीक की दुनिया की 9 अरबपति महिलाएं जिनके बिना नहीं बनते सैमसंग, ऐप्पल के फोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूडी फॉकनर (Judy Faulkner)
कुल संपत्ति- 3.6 बिलियन डॉलर
जूडी फॉकनर अमेरिका की नामी मेडिकल रिकॉर्ड सॉफ्टवेयर प्रदाता कंपनी एपिक सिस्टम की सीईओ हैं।
मेग व्हिटमैन (Meg Whitman)
कुल संपत्ति: 3.4 बिलियन डॉलर
मेग व्हिटमैन मीडिया कंपनी Quibi की सीईओ हैं। साथ ही इससे पहले वे eBay और Hewlett-Packard जैसी कंपनियों की सीईओ रह चुकी हैं। साथ ही उन्होंने प्रोक्टर एंड गैंबल और ड्रॉपबॉक्स जैसी कंपनियों में भी अपनी सेवाएं दी हैं।
झोउ क्यूंफेई (Zhou Qunfei)
कुल संपत्ति: 4.7 अरब
झोउ क्यूंफेई लेंस टेक्नोलॉजी नाम की कंपनी की सीईओ हैं। यह कंपनी सैमसंग, एलजी, माइक्रोसॉफ्ट और नोकिया जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन के लिए स्क्रीन सप्लाई करती है।
थाई ली (Thai Lee)
कुल संपत्ति: 2.1 बिलियन डॉलर
थाई ली SHI इंटरनेशनल कंपनी की सीईओ हैं जो नॉर्थ अमेरिका की सबसे बड़ी आईटी सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी है।