फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जियो के 4 बेस्ट प्रीपेड प्लान जिनमें रोज मिलेगा 1.5GB डाटा, देखें पूरी लिस्ट

Fri, 17 Jan 2020 05:34 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Fri, 17 Jan 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
Jio best prepaid plans with 1.5GB Data per day and unlimited calling all you need to know
Jio best prepaid plans - फोटो : amar ujala

रिलायंस जियो ने एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया के साथ पिछले साल दिसंबर में अपने टैरिफ प्लान की कीमतें बढ़ाई थी। कीमतें बढ़ने के बाद कई नए प्लान भी जियो ने लॉन्च किए, लेकिन अब सवाल यह है कि आखिर जियो का सबसे बेस्ट प्लान कौन है और उसमें क्या-क्या फायदे हैं। आइए जानते हैं....

Jio best prepaid plans with 1.5GB Data per day and unlimited calling all you need to know
reliance jio - फोटो : amar ujala

28 दिन का प्लान
यदि आपको कम वैधता वाले प्लान चाहिए तो आपके लिए 199 रुपये का प्लान बेस्ट है जिसमें 28 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में अन्य नेटवर्क पर बात करने के लिए एक हजार मिनट्स मिलते हैं, जबकि जियो के नेटवर्क पर कॉलिंग फ्री है। इस प्लान में रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे और जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन भी। 

Jio best prepaid plans with 1.5GB Data per day and unlimited calling all you need to know
Jio - फोटो : amar ujala

56 दिनों वाला प्लान
इस प्लान की कीमत 399 रुपये है और इसमें 56 दिनों तक रोज 1.5 जीबी यानी कुल 84 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में जियो से अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए दो हजार मिनट्स मिलेंगे। वहीं जियो के नेटवर्क पर कॉलिंग फ्री होगी। इस प्लान में भी रोज 100 मैसेज और जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jio best prepaid plans with 1.5GB Data per day and unlimited calling all you need to know
JIO EVENT - फोटो : JIO

84 दिनों वाला प्लान
जियो के पास 555 रुपये का प्लान है जिसकी वैधता 84 दिनों की है। इस प्लान में रोज 1.5 जीबी डाटा यानी कुल 126 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में अन्य नेटवर्क पर बात करने के लिए तीन हजार मिनट्स मिलेंगे। इसके अलावा सभी सुविधाएं मिलेंगी जो सभी प्लान के साथ मिलती हैं।

विज्ञापन
Jio best prepaid plans with 1.5GB Data per day and unlimited calling all you need to know
jio 365 - फोटो : amar ujala

365 दिनों वाला प्लान
इस प्लान कीमत 2020 रुपये है। इसमें आपको 12,000 मिनट्स मिलेंगे जिनका इस्तेमाल आप दूसरे नेटवर्क पर बात करने के लिए कर सकेंगे। इसके अलावा इस प्लान में कुल 547.5 जीबी यानी हर रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में भी रोज 100 मैसेज और जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed