जियो (Jio) भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों में से एक है। शुरुआत से ही कंपनी अपने ग्राहकों को उम्मीद से ज्यादा डाटा और कॉलिंग की सुविधा देती आई है। हालांकि, पिछले साल ही कंपनी ने टैरिफ प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। लेकिन इसके बाद भी जियो ने ग्राहकों को राहत देने के लिए कई प्रीपेड प्लान उतारने के साथ-साथ कई पैक्स में बदलाव किए थे। आज हम आपको रिलायंस जियो के कुछ चुनिंदा किफायती प्लांस के बारे बताएंगे, जिनमें आपको 2 जीबी डाटा मिलेगा। तो आइए इन प्रीपेड पैक्स पर डालते हैं एक नजर...
Jio के किफायती प्रीपेड प्लान, मिलेगी 2GB डाटा की सुविधा, देखें पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जियो का 98 रुपये वाला प्लान
जियो के इस प्लान में आपको 2 जीबी डाटा और 300 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। आप जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे, लेकिन अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए आपको आईयूसी मिनट मिलेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।
नोट : इस पैक के यूजर्स को आईयूसी मिनट के लिए रिचार्ज कराना होगा। आईयूसी मिनट की शुरुआती कीमत 10 रुपये है।
जियो का 129 रुपये वाला प्लान
इस पैक में आपको 2 जीबी डाटा के साथ 300 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही आप जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, कंपनी आपको अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 एफयूपी मिनट देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।
जियो का 329 रुपये वाला प्लान
इस पैक में आपको 6 जीबी डाटा और 1000 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही आप जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी आपको अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 3000 एफयूपी मिनट देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 84 दिनों की है।
जियो का 1,299 रुपये वाला प्लान
इस पैक में आपको 24 जीबी डाटा और 3,600 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही आप जियो के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, कंपनी आपको अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 12,000 एफयूपी मिनट देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 365 दिनों की है।
नोट : इन सभी प्लांस में आपको जियो के प्रीमियम एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन मिलेगी।