{"_id":"5c495dc6bdec224b57504275","slug":"jio-offers-reliance-jio-launches-long-term-packs-for-jio-phone-users","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलायंस जियो ने लांच किया नया प्लान, 6 महीने की मिलेगी वैलिडिटी","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
रिलायंस जियो ने लांच किया नया प्लान, 6 महीने की मिलेगी वैलिडिटी
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
jio
Link Copied
यदि आप भी एक जियो फोन यूजर हैं तो रिलायंस जियो ने आपको तोहफा दिया है। रिलायंस जियो ने जियोफोन उपभोक्ताओं के लिए लंबी अवधी के टैरिफ प्लान पेश किए हैं। जियोफोन मानसून हंगामा ऑफर के तहत जियो फोन के लिए पेश किए गए इन दोनों प्लान की वैधचा 6 महीने और 3 महीने है। तो आइए इन दोनों प्लान के बारे में जानते हैं।
Trending Videos
2 of 5
jio phone offer
सबसे पहले आपको बता दें कि इन दो प्लान में से एक ही प्लान नया है, जबकि 594 रुपये वाला प्लान पुराना ही है। जियो ने 594 रुपये और 297 रुपये के दो प्लान जियो फोन के लिए पेश किए हैं। इनमें से 594 रुपये वाले प्लान की वैधता 6 महीने और 297 रुपये वाले प्लान की वैधता 3 महीने है। बता दें कि जियो फोन उपभोक्ताओं के लिए अभी तक कोई भी लंबी अवधी का प्लान उपलब्ध नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
jio phone plan
जियो फोन ग्राहकों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए 594 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 168 दिनों की होगी। यह अनलिमिटेड डाटा प्लान है, जिसमें ग्राहक को प्रतिदिन आधा जीबी हाई स्पीड 4जी डाटा मिलेगा। इसके बाद भी ग्राहक का डाटा तो चलता रहेगा पर स्पीड 64 केबीपीएस हो जाएगी।
4 of 5
jio phone plan
297 रुपये वाला प्लान भी 594 रु के प्लान जैसा ही है। फर्क सिर्फ इतना है कि 297 रु के प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की होगी। दोनों ही प्लानों में ग्राहक को फ्री वॉयस कॉलिंग, फ्री एसटीडी, प्रतिमाह 300 एसएमएस और जियो के सभी ऐप फ्री उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
5 of 5
Jio Phone 2
जियो फोन के लिए लांच हुए इन दोनों प्लान को जियो की वेबसाइट, माय जियो ऐप और स्टोर से रिचार्ज कराया जा सकता है। बता दें कि ये दोनों प्लान तभी काम करेंगे जब जियो का सिम कार्ड जियो के जियो फोन या जियो फोन 2 में होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।