फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोमवार को है रिलायंस इंडस्ट्रीज की आम बैठक, जानें Jio Phone 3 से लेकर जियो गीगाफाइबर के बारे में

Sat, 10 Aug 2019 11:51 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Sat, 10 Aug 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
Jio Phone 3 Jio GigaFiber Plans Expected To Reveal at Reliance AGM on Monday
jio gigafiber - फोटो : jio

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) का 42वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) सोमवार यानी 12 अगस्त को होने वाली है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की इस आम बैठक में जियो गीगाफाइबर के प्लान के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा इस इवेंट में जियो फोन 3 की लॉन्चिंग की भी बात सामने आ रही है, हालांकि जियो फोन 3 के फीचर्स के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। आइए जानते हैं इस इवेंट के बारे में विस्तार से...

Jio Phone 3 Jio GigaFiber Plans Expected To Reveal at Reliance AGM on Monday
जियो गीगाफाइबर

सबसे पहले आपको बता दें रिलायंस ने पिछले साल आधिकारिक तौर पर जियो गीगाफाइबर को पेश किया था लेकिन अभी तक कंपनी ने अपने गीगाफाइबर के प्लान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, हालांकि पिछले साल से ही देश के कई इलाकों में टेस्टिंग चल रही है। टेस्टिंग के दौरान कुछ चुनिंदा ग्राहकों को कनेक्शन दिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि जियो गीगा फाइबर के यूजर्स एक कनेक्शन पर एक साथ 40 डिवाइस को कनेक्ट कर सकेंगे।

Jio Phone 3 Jio GigaFiber Plans Expected To Reveal at Reliance AGM on Monday
jio gigafiber - फोटो : my smart price

टेस्टिंग के दौरान ग्राहकों को 100 एमबीपीएस की स्पीड से डाटा दिया जा रहा है और सिक्योरिटी के तौर पर 4,500 रुपये लिए जा रहे हैं, हालांकि बाद में कनेक्शन कटवाने पर ये पैसे वापस हो जाएंगे। इसके अलावा एक प्लान 2,500 रुपये का भी है जिसमें ग्राहकों को 50एमबीपीएस की स्पीड मिल रही है। हालांकि 2,500 रुपये भी सिक्योरिटी के तौर पर हैं और इन्हें बाद में कंपनी वापस कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jio Phone 3 Jio GigaFiber Plans Expected To Reveal at Reliance AGM on Monday
IOT device

अभी हाल ही में BankAm-Merrill Lynch की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जियो गीगाफाइबर के तीन प्लान लॉन्च होंगे। पहले प्लान में सिर्फ 100 एमबीपीएस की स्पीड से कनेक्टिविटी मिलेगी, जबकि दूसरे प्लान में इंटरनेट के साथ-साथ IPTV का भी एक्सेस मिलेगा और तीसरे प्लान में इंटरनेट, IPTV  और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) की भी सेवा मिलेगा। प्लान की शुरुआती कीमत 500 रुपये होगी और अधिकतम कीमत 1,000 रुपये होगी।

विज्ञापन
Jio Phone 3 Jio GigaFiber Plans Expected To Reveal at Reliance AGM on Monday
Jio GigaFiber

कुछ दिन पहले भी एक रिपोर्ट आई थी जिसमें दावा किया गया था कि सिर्फ 600 रुपये में रिलायंस जियो अपने जियो गीगा फाइबर के तहत अनलिमिटेड सेवाएं देगा। लाइवमिंट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 600 रुपये की मासिक शुल्क पर ग्राहकों को ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन और टीवी की कॉम्बो सर्विस मिलेगी। अगहली स्लाइड में जानें जियो फोन 3 के बारे में...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed