{"_id":"5c39be5fbdec2273314f2659","slug":"jio-tower-scam-fake-websites-making-people-fool-all-you-need-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जियो टावर के नाम पर लगाया जा रहा लोगों को लाखों का चूना, कहीं आपके पास भी तो नहीं आया फोन","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
जियो टावर के नाम पर लगाया जा रहा लोगों को लाखों का चूना, कहीं आपके पास भी तो नहीं आया फोन
दुनिया में जिस चीज की मांग सबसे ज्यादा होती है, उसी के नाम पर धोखाधड़ी होती है। भारतीट टेलीकॉम की बात करें तो इस समय रिलायंस जियो सहसे हट टॉपिक है। ऐसे में जियो के नाम पर धड़ल्ले से धोखाधड़ी हो रही है। खास बात यह है कि जियो के नाम पर नई धोखाधड़ी जियो टावर को लेकर हो रही है और इसके लिए बकायदा जियो के नाम से वेबसाइट भी तैयार की गई है। जियो के टावर लगाने के नाम पर लोगों से 25 लाख रुपये ठगे जा रहे हैं और जियो का टावर लगवाने के नाम पर कई लोगों को लाखों का चूना लगाया गया है। आइए जानते हैं इस ठगी के बारे में विस्तार से।
2 of 7
jio tower scam
इस समय भारत में अधिकतर लोग गूगल में Jio tower के बारे में सर्च कर रहे हैं लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि गूगल में Jio tower सर्च करने पर जिस वेबसाइट का लिंक आ रहा है और वह एक फर्जी वेबसाइट है। इन वेबसाइट्स पर लोगों को कहा जा रहा है कि उन्हें जियो के टावर लगवाने के बदले हर महीने 15-35 हजार रुपये किराये के तौर पर मिलेंगे। इसके बाद लोगों से एडवांस में 10-25 लाख रुपये तक लिए जा रहे हैं। लोगों से सिक्योरिटी के नाम पर ये पैसे लिए जा रहे हैं। साथ ही कई लोगों से 10-50 हजार रुपये तक प्रोसेसिंग फीस के तौर पर लिए जा रहे हैं। अगली स्लाइड में जानें फर्जीवाड़ा करने वाली इन साइट्स के नाम
3 of 7
jio tower scam
जियो टावर के नाम पर लोगों से पैसे लूटने वाली ये वेबसाइट्स कुछ इस तरह हैं। www.jiotowerinstallation.in, jiotower.org.in, https://www.industowers.com/our-portfolio/reliance-jio/, https://reliancejiotoweronline.com/ , JioTowerInstallation.in., इन वेबसाइट्स के अलावा इंडियामार्ट वेबसाइट पर जियो टावर के नाम पर ठगी करने वाले बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
jio tower scam
खास बात यह है कि इन वेबसाइट को पढ़े-लिखे लोग चला रहे हैं जो तकनीकी तौर पर भी मजबूत हैं, क्योंकि ये सभी वेबसाइट वेब सिक्योर हैं। अगली स्लाइड में जानें फोन के जरिए कैसे हो रही है ठगी। इन वेबसाइट्स पर जियो का असली लोगो भी इस्तेमाल किया जा रहा है। लोगों को बकायदा फर्जी लेटर भी जारी किया जा रहा है। इसका खुलासा द क्विंट एक रिपोर्ट में हुआ है।
विज्ञापन
5 of 7
jio tower scam
- फोटो : thequint
वेबसाइट्स के अलावा ये ठग लोगों को फोन कर रहे हैं और रिलायंस जियो का 4जी टावर लगवाने का ऑफर दे रहे हैं। लोगों से यहां तक कहा जा रहा है कि आपको लॉटरी लगी है और आप जियो का टावर अपनी खाली जमीन या छत पर लगवा लें। अगली स्लाइड में पढ़ें, मध्य प्रदेश के शख्स को लगाया गया है 10 लाख का चूना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।