आज के समय में दफ्तरों से लेकर घरों तक में विंडोज 7 (Microsoft windows 7) का इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि इस ऑपरेटिंग सिस्टम का इंटरफेस बहुत सरल है। इतना ही नहीं माइक्रोसॉफ्ट ने भी अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इस ऑपरेटिंग सिस्टम में कई फीचर्स दिए हैं। लेकिन, कंपनी 14 जनवरी 2020 से विंडोज 7 का सपोर्ट बंद कर दिया है। साथ ही यूजर्स को इस ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए किसी प्रकार का अपडेट नहीं मिलेगा। आपको बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने इस सॉफ्टवेयर को 2009 में लॉन्च किया था। हालांकि, कंपनी विंडोज 7 बंद होने की जानकारी यूजर्स को नोटिफिकेशन के जरिए दे रही है। तो आइए जानते हैं विंडोज 7 से जुड़े कुछ अहम सवालों के जवाब...
Microsoft windows 7 हुआ बंद, कंप्यूटर और लैपटॉप को नहीं मिलेगा सपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या 14 जनवरी 2020 के बाद विंडोज 7 काम करेगा या नहीं ?
माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 7 का सपोर्ट देना जरूर बंद कर देगी, लेकिन इसके बाद भी यूजर्स इस सिस्टम को आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे। 14 जनवरी के बाद से यूजर्स को किसी तरह का सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलेगा। तो ऐसे में कंप्यूटर या लैपटॉप पर हैकिंग की खतरा मंड़राता रहेगा। इसके अलावा यूजर्स का पर्सनल डाटा भी लीक हो सकता है।
80 करोड़ से ज्यादा कंप्यूटर को करना होगा अपडेट
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस वक्त दुनिया में 80 करोड़ से ज्यादा यूजर्स विंडोज 10 का इस्तेमाल कर रहे हैं। तो ऐसे में सभी यूजर्स को अपने कंप्यूटर और लैपटॉप को अपग्रेड करना होगा। अगर ऐसे में आप विंडोज 7 का उपयोग कर रहे है, तो ऐसे में आपको विंडोज 10 को अपनाना पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं विंडोज 10 के अपग्रेड के लिए कौन-से प्रोसेसर की जरूरत पड़ेगी।
विंडोज 10 के लिए कंप्यूटर की जरूरी स्पेसिफिकेशन
- विंडोज 10 में अपग्रेड करने के लिए आपके पीसी या लैपटॉप की प्रोसेसर स्पीड मिनिमम एक गीगा हर्ट्ज होनी चाहिए।
- विंडोज 10 के लिए कम-से-कम आपके पीसी या लैपटॉप में दो जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज होनी चाहिए।
नोट : कंप्यूटर या लैपटॉप को अपडेट करने से पहले सभी जरूरी फाइल्स का बैकअप बना लें।
विंडोज 8.1 या विंडोज 10 में कौन-सा है बेहतर
देखा जाए तो विंडोज 10 को चुनना ही फायदे का सौदा होगा, हालांकि आप विंडोज 8.1 भी ले सकते हैं लेकिन 10 जनवरी 2023 के बाद माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 8.1 को भी बंद कर देगा। ऐसे में आपको फिर से अपडेट करना होगा। विंडोज 10 के भी कई सारे वर्जन हैं लेकिन यदि आप आम इस्तेमाल के लिए कंप्यूटर या लैपटॉप इस्तेमाल करते हैं तो आपका काम विंडोज होम से भी चल जाएगा। वहीं आपको ज्यादा जरूरत है तो आप विंडोज 10 प्रो भी चुन सकते हैं। इसमें आपको कई सारे खास फीचर्स मिलेंगे।