Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mobile Phone Tips: मोबाइल फोन हो जाए गुम या चोरी तो सबसे पहले करें ये काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

Wed, 02 Feb 2022 10:27 AM IST
ज्योति मेहरा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 02 Feb 2022 10:27 AM IST
विज्ञापन
Mobile Phone Tips Do this work immediately after mobile phone is lost or stolen
मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर सबसे पहले करें ये काम - फोटो : Pixabay

आज के समय में मोबाइल फोन ने हमारे जीवन में एक अहम जगह ले ली है। आज हर किसी को स्मार्टफोन की जरूरत है, चाहे वो स्कूल जाने वाला बच्चा हो या ऑफिस जाने वाला कोई व्यक्ति, सभी को अपना काम पूरा करने के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। साथ ही इस एक डिवाइस ने कई चीजों को कैरी किया हुआ है। मोबाइल में निजी डाटा से लेकर बैंकिंग डिटेल्स तक लोग सिक्योर करके रखते हैं। ऐसे में अगर आपका मोबाइल खो या चोरी हो जाए, तो आपको बहुत सारा नुकसान हो सकता है। इससे बचने के लिए आपको कुछ जरूरी काम कर लेने चाहिए। हालांकि, आपका मोबाइल वापस मिलना तो मुश्किल है, लेकिन समय रहते ये काम कर लेने से आपको नुकसान कम हो सकता है। हर किसी के फोन में बैंक डिटेल्स सेव रहती है इस स्थिति में ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए आपको कुछ जरूरी काम करने होंगे। आइए जानते हैं...

Trending Videos
Mobile Phone Tips Do this work immediately after mobile phone is lost or stolen
मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर सबसे पहले करें ये काम - फोटो : Pixabay

सिम कार्ड ब्लॉक करें

  • फोन खोने पर आपको सबसे पहले अपना सिम कार्ड ब्लॉक करना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर आपके मोबाइल नंबर का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। टेलीकॉम ऑपरेटर को कॉल करके आप सिम कार्ड को ब्लॉक करवा सकते हैं।
Mobile Phone Tips Do this work immediately after mobile phone is lost or stolen
मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर सबसे पहले करें ये काम - फोटो : iStock
  • आपका नंबर डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड समेत कई तरह की चीजों से जुड़ा होता है। यही वजह है कि समय रहते सिम कार्ड को ब्लॉक नहीं किया गया तो आपका खाता खाली होने में देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mobile Phone Tips Do this work immediately after mobile phone is lost or stolen
मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर सबसे पहले करें ये काम - फोटो : Istock

मोबाइल वॉलेट एक्सेस बंद कराएं

  • आपके मोबाइल के जरिए आपके खाते तक पहुंचना बहुत ही आसान है। सिम कार्ड ब्लॉक करने के साथ ही आपके फोन में मौजूद पेटीएम, फोन पे जैसे कई मोबाइल वॉलेट एक्सेस को भी ब्लॉक करा देना चाहिए।
विज्ञापन
Mobile Phone Tips Do this work immediately after mobile phone is lost or stolen
मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर सबसे पहले करें ये काम - फोटो : iStock

सीईआईआर पोर्टल से मिलेगी मदद

  • इसके अलावा आप सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर यानी (सीईआईआर) पोर्टल के जरिए चोरी या गुम हो चुके मोबाइल को ब्लॉक करवा सकते हैं। साथ ही इसकी मदद से फोन को ट्रैक भी किया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed