{"_id":"6ae72586d5b20ce8bd0e0333","slug":"motorola-vivo-xiaomi-oneplus-realme-smartphones-launching-november-2026-camera-battery-processor-2026-11-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपकमिंग स्मार्टफोन्स 2026: शाओमी 18 प्रो से लेकर वीवो एक्स500 तक, इस महीने मार्केट में धूम मचाएंगे ये नए फोन्स","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
अपकमिंग स्मार्टफोन्स 2026: शाओमी 18 प्रो से लेकर वीवो एक्स500 तक, इस महीने मार्केट में धूम मचाएंगे ये नए फोन्स
Sun, 01 Nov 2026 05:12 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Sun, 01 Nov 2026 05:12 PM IST
सार
November 2026 Smartphone Launches: नवंबर 2026 भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है। इस महीने Motorola, Vivo, Xiaomi और OnePlus जैसी दिग्गज कंपनियां फ्लैगशिप से लेकर बजट सेगमेंट तक में कई धांसू स्मार्टफोन्स लॉन्च करेंगी। आइए, इस महीने भारत में दस्तक देने वाले इन सभी अपकमिंग स्मार्टफोन्स और उनके दमदार फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।
विज्ञापन
नवंबर में कई प्रीमियम स्मार्टफोन होंगे लॉन्च।
- फोटो : अमर उजाला
दिवाली के बाद भी स्मार्टफोन बाजार की रौनक कम नहीं होने वाली है। नवंबर 2026 में भारतीय मोबाइल मार्केट में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स दस्तक देने के लिए तैयार हैं। चाहे आप एक बजट स्मार्टफोन की तलाश में हों, या फिर किसी प्रीमियम फ्लैगशिप डिवाइस का इंतजार कर रहे हों, यह महीना हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आ रहा है। मोटोरोला (Motorola), वीवो (Vivo), शाओमी (Xiaomi) और वनप्लस (OnePlus) जैसी कंपनियां अपने नए फोन के साथ मार्केट में गर्मी बढ़ाने वाली हैं। आइए जानते हैं कि इस नवंबर कौन-कौन से स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं।
Trending Videos
शाओमी 18 प्रो को रियर डिस्प्ले के साथ आता है।
- फोटो : शाओमी
रियर डिस्प्ले के साथ आएगा Xiaomi 18 Pro
- शाओमी ने India Mobile Congress 2026 में Xiaomi 18 Pro को नवंबर में भारत में लॉन्च करने का एलान किया था। यह इस महीने आने वाले चर्चित फ्लैगशिप स्मार्टफोन में शामिल हो सकता है। कंपनी ने 23 सितंबर को Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को चीन में लॉन्च किया था।
- एक्सपेक्टेड फीचर्स की बात करें तो Xiaomi 18 Pro फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसमें पीछे की तरफ एक अतिरिक्त डिस्प्ले मिलने की भी उम्मीद है। कैमरा सेटअप में तीन सेंसर दिए जा सकते हैं, जिनमें दो 200MP के कैमरे मिल सकते हैं।
OnePlus 16R में 120W की चार्जिंग मिल सकती है। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : वनप्लस
रियलमी और वनप्लस के फोन में मिलेगी बड़ी बैटरी
- रियलमी नवंबर में Realme 17 Pro सीरीज लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज के टॉप मॉडल में 200MP का मेन कैमरा और 165Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलने की चर्चा है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरीज के कुछ मॉडल में 10,000mAh तक की बैटरी दी जा सकती है।
- वहीं, वनप्लस भी OnePlus 16R को भारतीय बाजार में उतार सकता है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। फोन में 8,500mAh की बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vivo X500 Pro Max
- फोटो : Vivo
वीवो एक्स500 सीरीज में मिल सकते हैं 200MP कैमरे
- वीवो भी नवंबर में अपनी नई X500 सीरीज भारत में लॉन्च कर सकता है। इस सीरीज में Vivo X500 5G, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max लॉन्च हो सकते हैं। लीक्स के अनुसार, तीनों फोन में MediaTek Dimensity 9600 सीरीज के प्रोसेसर दिए जा सकते हैं। इनमें हाई रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले और टेलीफोटो कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।
- सीरीज के टॉप मॉडल Vivo X500 Pro Max में 200MP का टेलीफोटो कैमरा और 8,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। वहीं, Vivo X500 Pro में 2K रेजोल्यूशन वाली 144Hz डिस्प्ले और 64MP का पेरिस्कोप कैमरा दिया जा सकता है।
- कंपनी इस महीने Vivo V80 FE और Vivo Y32 5G भी पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो, V80 FE में 200MP का कैमरा और 7,200mAh की बैटरी मिल सकती है। वहीं, Vivo Y32 5G में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ 8,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
विज्ञापन
मोटोरोला का प्रीमियम फोन होगा सिग्नेचर 27
- फोटो : Motorola
मोटोरोला के तीन नए फोन हो सकते हैं लॉन्च
फोन खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
ध्यान दें कि इन सभी स्मार्टफोन्स के फीचर्स और लॉन्च डेट लीक्स और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। इनकी असली कीमत और सटीक स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कंपनियों की आधिकारिक एलान के बाद ही होगा।
- मोटोरोला नवंबर में भारतीय बाजार में कई नए स्मार्टफोन पेश कर सकता है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा Motorola Signature 27 की है। इसे 5 नवंबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर भी यह फोन लिस्ट हो चुका है।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिल सकता है। फोन में 50MP का Sony LYTIA कैमरा सेंसर और ग्लास-सिरेमिक बॉडी दी जा सकती है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें एडवांस कूलिंग सिस्टम दिया जा सकता है।
- इसके अलावा कंपनी Moto G47 Power 5G को भी भारत में पेश कर सकती है। यह फोन यूरोप में लॉन्च हो चुका है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 7,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। फोन में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी।
- मोटोरोला का एक और एक्सपेक्टेड मॉडल Edge 70 Neo 5G हो सकता है। इसमें Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, 144Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले और 7,000mAh की बैटरी मिलने की बात कही जा रही है।
फोन खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
ध्यान दें कि इन सभी स्मार्टफोन्स के फीचर्स और लॉन्च डेट लीक्स और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। इनकी असली कीमत और सटीक स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कंपनियों की आधिकारिक एलान के बाद ही होगा।