{"_id":"6ae6df73539e41e0b20c4ab3","slug":"diwali-2026-smartphone-offers-discounts-samsung-xiaomi-motorola-oneplus-2026-11-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिवाली 2026: सैमसंग, शाओमी और मोटोरोला के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर ऑफर्स की बरसात, अभी चेक करें ऑफर्स","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
दिवाली 2026: सैमसंग, शाओमी और मोटोरोला के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर ऑफर्स की बरसात, अभी चेक करें ऑफर्स
Sun, 01 Nov 2026 12:13 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:13 PM IST
सार
Premium Smartphone Diwali Offer: दिवाली 2026 के मौके पर टेक कंपनियों ने ग्राहकों के लिए ऑफर्स का पिटारा खोल दिया है। सैमसंग के गैलेक्सी S26 अल्ट्रा से लेकर शाओमी 17 अल्ट्रा और मोटोरोला के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी-भरकम डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप इस फेस्टिव सीजन में अपने लिए एक नया और दमदार स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन शानदार डील्स और ऑफर्स की पूरी लिस्ट जरूर देख लें।
विज्ञापन
इस दिवाली प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर करें भारी बचत।
- फोटो : अमर उजाला
रोशनी का त्योहार दिवाली आ चुका है और इसके साथ ही स्मार्टफोन बाजार में ऑफर्स और डिस्काउंट्स की बाढ़ आ गई है। अगर आप लंबे समय से एक प्रीमियम या बजट स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो दिवाली 2026 आपके लिए सबसे बेहतरीन मौका लेकर आई है। सैमसंग (Samsung), शाओमी (Xiaomi), मोटोरोला (Motorola) और वनप्लस (OnePlus) जैसे बड़े ब्रांड्स अपने फ्लैगशिप और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स पर ग्राहकों को भारी छूट दे रहे हैं। आइए, अलग-अलग ब्रांड्स की सबसे धांसू डील्स पर एक नजर डालते हैं।
Trending Videos
Samsung के फ्लैगशिप फोन्स पर करें ₹15,000 तक की बचत
- फोटो : Samsung
Samsung के फ्लैगशिप फोन्स पर महा-बचत
- सैमसंग ने अपने प्रीमियम गैलेक्सी एस (Galaxy S) और जेड (Z) सीरीज पर शानदार ऑफर्स पेश किए हैं।अगर आप कंपनी का सबसे धांसू फोन Galaxy S26 Ultra खरीदना चाहते हैं, तो यह फोन ₹15,000 की बचत के साथ ₹1,74,999 में उपलब्ध है। इसके साथ ही चेकआउट पर फ्लैट ₹15,000 की छूट और 'फर्स्ट परचेज बेनिफिट' के तहत ₹4,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है।
- फोल्डेबल फोन्स के शौकीनों के लिए Galaxy Z Fold8 पर भी ऑफर है। इसकी कीमत ₹1,84,999 से घटाकर ₹1,79,999 कर दी गई है, जिसमें चेकआउट पर ₹5,000 की फ्लैट छूट भी शामिल है।
- वहीं, Galaxy S25 Ultra को ₹15,000 के डिस्काउंट के बाद ₹1,14,999 में खरीदा जा सकता है।
Xiaomi 17 Ultra पर शानदार दिवाली डिस्काउंट।
- फोटो : Mi
Xiaomi लाया फोटोग्राफी किट और बंपर डिस्काउंट
- शाओमी ने इस दिवाली अपने ग्राहकों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।कंपनी का प्रीमियम Xiaomi 17 Ultra अपनी असली कीमत ₹1,69,999 के बजाय ₹1,19,999 में मिल रहा है, जिसमें ₹10,000 का बैंक ऑफर भी शामिल है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस फोन के साथ ₹19,999 की कीमत वाला फोटोग्राफी किट प्रो बिल्कुल मुफ्त मिल रहा है।
- मिड-रेंज सेगमेंट में Redmi Note 17 Pro सीरीज के साथ 2 साल का एश्योर्ड केयर प्लान फ्री दिया जा रहा है।
- इसके अलावा, Redmi Note 17 सीरीज खरीदने पर स्मार्ट टीवी और Xiaomi Pad 8 की खरीद पर ₹3000 की अतिरिक्त छूट मिल रही है। वहीं, बेस रेडमी सीरीज के साथ स्मार्ट टीवी (43 इंच) और Redmi Pad 2 पर ₹1500 की एक्स्ट्रा छूट का फायदा उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Motorola Signature पर भी शानदार डील
- फोटो : मोटोरोला
मोटोरोला के स्मार्टफोन्स पर भी डिस्काउंट
- मोटोरोला ने अपने Edge और Moto G सीरीज की कीमतों में भारी कटौती की है। कंपनी का प्रीमियम फोन Motorola Edge 70 Max ₹89,999 की एमआरपी से गिरकर सीधे ₹54,999 में मिल रहा है।
- वहीं, Motorola Signature की कीमत ₹74,999 से घटाकर ₹59,999 कर दी गई है। इस मॉडल पर SBI, ICICI और HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड्स से पेमेंट करने पर ₹2,750 का इंस्टेंट डिस्काउंट अलग से मिल रहा है।
- बजट सेगमेंट में, Motorola Edge 60 fusion ₹28,999 और Moto G37 मात्र ₹14,499 में खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
OnePlus 15 पर भी बचाएं हजारों रुपये।
- फोटो : OnePlus
OnePlus पर भी हजारों बचाने का शानदार मौका
इस दिवाली आपके पास अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से ढेरों विकल्प मौजूद हैं। बैंक कार्ड्स और एक्सचेंज ऑफर्स का इस्तेमाल करके आप इन डील्स को और भी ज्यादा किफायती बना सकते हैं।
- अगर आप वनप्लस लवर हैं, तो OnePlus 15R आपके लिए एक अच्छी डील हो सकती है। मिंट ब्रीज कलर और 12GB रैम व 256GB स्टोरेज वाला यह फोन ₹59,999 में लिस्टेड है, जिस पर ₹2,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही फोन के साथ 9 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई (No Cost EMI) का विकल्प भी मौजूद है।
- वहीं, OnePlus 15 को 84,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। लॉन्च के समय इस फोन की कीमत 89,999 रुपये थी। खास बात ये है कि कंपनी इस फोन पर 5,000 रुपये का डायरेक्ट ऑफ दे रही है. जो कि सीमित समय के लिए उपलब्ध है। यानी इस फोन को आप 70,000 रुपये से भी कम की कीमत पर खरीद सकते हैं।
इस दिवाली आपके पास अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से ढेरों विकल्प मौजूद हैं। बैंक कार्ड्स और एक्सचेंज ऑफर्स का इस्तेमाल करके आप इन डील्स को और भी ज्यादा किफायती बना सकते हैं।